विज्ञापन
This Article is From May 25, 2017

चैंपियंस ट्रॉफी : इंग्‍लैंड के इस हरफनमौला की फिटनेस को लेकर आशंकाओं को कप्‍तान इयोन मोर्गन ने किया खारिज...

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने अपने प्रमुख हरफनमौला बेन स्टोक्स की फिटनेस को लेकर अटकलों को पूरी तरह से खारिज किया है.

चैंपियंस ट्रॉफी : इंग्‍लैंड के इस हरफनमौला की फिटनेस को लेकर आशंकाओं को कप्‍तान इयोन मोर्गन ने किया खारिज...
  • द. अफ्रीका से पहले वनडे में 72 रन से जीता इंग्‍लैंड
  • इस मैच में बेन स्‍टोक्‍स ने केवल दो ओवर फेंके
  • मोर्गन बोले, फिटनेस की कसौटी पर खरे उतरे हैं स्‍टोक्‍स
लीड्स: इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने अपने प्रमुख हरफनमौला बेन स्टोक्स की फिटनेस को लेकर अटकलों को पूरी तरह से खारिज किया है. मेजबान इंग्‍लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 72 रन से शिकस्त दी.तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है. अगले सप्ताह उसे अपनी सरजमीं पर चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी करनी है. आईपीएल में सबसे उपयोगी खिलाड़ी बने स्टोक्स बुधवार को लौटे लेकिन सिर्फ दो ओवर फेंक सके.

मोर्गन ने कहा कि स्टोक्स फिटनेस की कसौटी पर खरे उतरे हैं लेकिन पहले मैच में गिरफ्त बनाने के बाद उनसे गेंदबाजी कराने की जरूरत नहीं थी. स्टोक्स के घुटने का पिछले साल आपरेशन हुआ था. मोर्गन ने कहा ,‘वह जब मैदान पर उतरा तो गेंदबाजी के लिये पूरी तरह फिट था लेकिन हमें विकेट मिल ही रहे थे तो मुझे लगा कि उसे लेकर बिना वजह कोई जोखिम नहीं लेना चाहिए. हमने उसे आराम के लिये कुछ समय और दिया.’गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी में स्‍टोक्‍स को मेजबान इंग्‍लैंड टीम का प्रमुख खिलाड़ी माना जा रहा है. स्‍टोक्‍स गेंदबाजी और बल्‍लेबाजी, दोनों में किसी भी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. हाल ही में आईपीएल में उन्‍होंने अपनी क्षमता दिखाई भी थी. राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की ओर से उन्‍होंने एक शतक भी लगाया था. टूर्नामेंट के तहत मुंबई और पुणे के बीच हुए फाइनल में पुणे को स्‍टोक्‍स की कमी बेहद खली. फाइनल से पहले स्‍टोक्‍स ने अपने वतन वापस लौटने का फैसला किया था. (एजेंसी से इनपुट)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Champions Trophy, Eoin Morgan, Ben Stokes, Fitness Fear, Plays Down
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com