England vs New Zealand: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 49वां मुकाबला आज (27 फरवरी) न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच कोलंबो में खेला गया. जहां इंग्लैंड की टीम रोमांचक मुकाबले में तीन गेंद शेष रहते चार विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. आज के मुकाबले में जरूर इंग्लैंड को जीत मिली है. मगर इसका फायदा पड़ोसी देश पाकिस्तान को भी हुआ है. अगर आज के मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम जीत जाती तो पाकिस्तान का सेमी-फाइनल में पहुंचने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता. मगर इंग्लैंड की जीत से उसका सेमी-फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब भी जिंदा हैं. (Scorecard)
इंग्लैंड की जीत में चमके विल जैक्स और रेहान अहमद
न्यूजीलैंड की तरफ से जीत के लिए मिले 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए निचले क्रम में विल जैक्स और रेहान अहमद ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाकर ही वापिस लौटे. जैक्स ने सांतवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में नाबाद 32 और रेहान अहमद ने आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सात गेंदों में नाबाद 19 रनों का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए टॉम बैंटन 24 गेंद में 33 रन बनाने में कामयाब रहे.
रचिन रविंद्र रहे सबसे सफल गेंदबाज
न्यूजीलैंड की तरफ से आज के मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज रचिन रविंद्र रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए चार ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 19 रन खर्च कर सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा मैट हेनरी, लॉकी फ़र्ग्युसन और ग्लेन फ़िलिप्स ने क्रमश: एक-एक विकेट चटकाए. मगर फिर भी टीम जीत नहीं पाई.
159 रन बनाने में कामयाब हुई थी न्यूजीलैंड
कोलंबो में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाने में कामयाब हुई थी. कीवी टीम की तरफ से आज के मुकाबले में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन फ़िलिप्स सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 28 गेंद में 39 रन की पारी खेली. उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए टिम साइफ़र्ट ने 25 गेंदों में 35 रनों का योगदान दिया.
अहमद, जैक्स और रशीद ने चटकाए दो-दो विकेट
इंग्लैंड की तरफ से रेहान अहमद, विल जैक्स और आदिल रशीद ने क्रमश: दो-दो सफलता प्राप्त की. लियम डॉसन के खाते में एक विकेट आए.
इस प्रकार थी प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद.
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन.
T20 World Cup 2026 Super 8 Updates: England vs New Zealand Straight from R.Premadasa Stadium Colombo
England vs New Zealand LIVE Score: इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान को मिली 'सांसें', जैक्स और अहमद ने हारी हुई बाजी जीता दी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 49वां मुकाबला आज (27 फरवरी) न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच कोलंबो में खेला गया. जहां इंग्लैंड की टीम रोमांचक मुकाबले में तीन गेंद शेष रहते चार विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही.
England vs New Zealand LIVE Score: इंग्लैंड को आखिरी के 6 गेंदों पर जीत के लिए 5 रनों की जरूरत
इंग्लैंड की टीम को आखिरी के 6 गेंदों पर जीत के लिए 5 रनों की जरूरत है. क्रीज पर विल जैक्स (27) और रेहान अहमद (18) मौजूद हैं.
England vs New Zealand LIVE Score: इंग्लैंड को 12 गेंदों में जीत के लिए 21 रनों की जरूरत
न्यूजीलैंड की तरफ से पारी का 18वां ओवर लेकर मैदान में आए ग्लेन फिलिप्स काफी महंगे रहे. उनके इस ओवर में विपक्षी बल्लेबाजों ने कुल 22 रन बटोरे. टीम को आखिरी के 12 गेंदों में जीत के लिए 21 रनों की जरूरत है.
England vs New Zealand LIVE Score: टॉम बैंटन ने भी छोड़ा साथ, इंग्लैंड की आधी से ज्यादा टीम लौटी पवेलियन, जीत अभी दूर
टॉम बैंटन भी आउट हो चुके हैं. पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए बैंटन ने कुल 24 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 137.50 की स्ट्राइक रेट से 33 रन बनाने में कामयाब रहे. बैंटन को रविंद्र ने चैपमैन के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर 16.5 ओवरों में 6-117 रन है.
England vs New Zealand LIVE Score: इंग्लैंड को जीत के लिए 5 ओवरों में 59 रनों की जरुरत
न्यूजीलैंड की तरफ से जीत के लिए मिले 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की ने 15 ओवरों की समाप्ति के बाद 101/5 रन बना लिए हैं. टीम को आखिरी के 30 गेंदों में जीत के लिए 59 रनों की जरुरत है.
England vs New Zealand LIVE Score: सैम करन आउट, इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन, जीत अभी है दूर
इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. पांचवें खिलाड़ी के रुप में सैम करन आउट हुए हैं. करन को रविंद्र ने फ़िलिप्स के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर 14.3 ओवरों में 5-100 रन है.
England vs New Zealand LIVE Score: इंग्लैंड को जीत के लिए 6 ओवरों में 63 रनों की जरूरत
इंग्लैंड का स्कोर 14 ओवरों की समाप्ति के बाद 97/4 रन है. टीम को आखिरी के छह ओवरों में जीत के लिए 63 रनों की दरकार है. टॉम बैंटन 17 गेंद में 21 और सैम करन 21 गेंद में 24 रन बनाकर खेल रहे हैं.
England vs New Zealand LIVE Score: इंग्लैंड को आखिरी के 48 गेंदों में जीत के लिए 76 रनों की दरकार
इंग्लैंड की टीम को आखिरी के 48 गेंदों में जीत के लिए 76 रनों की दरकार है. पिच के मिजाज को देखते हुए इस लक्ष्य का पा पाना काफी कठिन नजर आ रहा है. टॉम बैंटन 15 गेंद में 20 और सैम करन 11 गेंद में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 12 ओवरों में 84/4 रन है.
England vs New Zealand LIVE Score: ग्लेन फिलिप्स ने पकड़ा करिश्माई कैच, जेकब बेथेल आउट, संकट में इंग्लैंड
जेकब बेथेल भी आउट हो चुके हैं. युवा बल्लेबाज को रचिन रविंद्र ने ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व बेथेल ने कुल 16 गेंदों का सामना किया. इस बीच 131.25 की स्ट्राइक रेट से 21 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 8.4 ओवरों में 4-58 रन है.
England vs New Zealand LIVE Score: कैप्टन हैरी ब्रूक आउट
इंग्लैंड की टीम को तीसरा बड़ा झटका कैप्टन हैरी ब्रूक के रुप में लगा है, जो तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंद में 26 रन बनाकर फ़िलिप्स का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच मिचेल ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 7.1 ओवरों में 3-50 रन है.
England vs New Zealand LIVE Score: इंग्लैंड ने पहले पावरप्ले में बनाए 47/2 रन
इंग्लैंड की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले पावरप्ले में 47/2 रन बनाए हैं. हैरी ब्रूक 19 गेंद में 24 और जेकब बेथेल 11 गेंद में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी फ़िल सॉल्ट (02) और जॉस बटलर (00) हैं. विपक्षी टीम की तरफ से मैट हेनरी और लॉकी फ़र्ग्युसन ने क्रमश: एक-एक विकेट चटकाए हैं.
England vs New Zealand LIVE Score: इंग्लैंड ने 5 ओवरों में बनाए 34 रन
इंग्लैंड की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती पांच ओवरों में 34/2 रन बनाए हैं. हैरी ब्रूक 17 गेंद में 19 और जेकब बेथेल 10 गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं.
England vs New Zealand LIVE Score: इंग्लैंड ने 3 ओवरों में बनाए 19/2 रन
विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने शुरुआती तीन ओवरों में 19/2 रन हैं. कैप्टन हैरी ब्रूक नौ गेंद में 11 और जेकब बेथेल चार गेंद में आठ रन बनाकर नाबाद हैं.
England vs New Zealand LIVE Score: जोस बटलर ने भी छोड़ा साथ
इंग्लैंड की टीम अभी फिल साल्ट के झटके से उबर भी नहीं पाई थी कि अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर भी आउट हो चुके हैं. बटलर को लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने जाल में फंसाया है. आउट होने से पूर्व बटलर ने कुल दो गेंदों का सामना किया. इस बीच वह खाता भी नहीं खोल पाए. टीम का स्कोर 1.2 ओवरो में 2-2 रन है.
England vs New Zealand LIVE Score: मैट हेनरी के शिकार बने फिल साल्ट, इंग्लैंड को लगा पहला झटका
इंग्लैंड की टीम को पहला झटका फिल साल्ट (02) के रुप में लगा, जो पारी का आगाज करते हुए मैट हेनरी का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच टिम सीफर्ट ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 0.4 ओवरों में 2/1 रन है.
England vs New Zealand LIVE Score: अहमद, जैक्स और रशीद चटकाए दो-दो विकेट
इंग्लैंड की तरफ से रेहान अहमद, विल जैक्स और आदिल रशीद ने क्रमश: दो-दो सफलता प्राप्त की. लियम डॉसन के खाते में एक विकेट आए.
England vs New Zealand LIVE Score: न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में बनाए 159 रन
कोलंबो में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाने में कामयाब हुई है. विपक्षी टीम को यह मुकाबला जितने के लिए निर्धारित ओवरों में 160 रन बनाने होंगे. कीवी टीम की तरफ से आज के मुकाबले में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन फ़िलिप्स सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 28 गेंद में 39 रन की पारी खेली. उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए टिम साइफ़र्ट ने 25 गेंदों में 35 रन बनाए. विपक्षी टीम की तरफ से रेहान अहमद, विल जैक्स और आदिल रशीद ने क्रमश: दो-दो सफलता प्राप्त की. लियम डॉसन के खाते में एक विकेट आए.
England vs New Zealand LIVE Score: कोल मकौंची आउट
कोल मकौंची आउट हो गए हैं. कीवी टीम की तरफ से आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए मकौंची ने कुल 12 गेंदों का सामना किया. इस बीच 14 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 19.3 ओवरो में 7-152 रन है.
England vs New Zealand LIVE Score: ग्लेन फ़िलिप्स आउट
छठवें बल्लेबाज के रुप में ग्लेन फ़िलिप्स आउट हुए हैं. फ़िलिप्स को जैक्स ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व फ़िलिप्स ने कुल 28 गेंदों का सामना किया. इस बीच 39 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 17.1 ओवरों में 6-135 रन है.
England vs New Zealand LIVE Score: सस्ते में पवेलियन लौटे मिचेल, फिर लड़खड़ाई न्यूजीलैंड, आधी टीम ड्रेसिंग रूम में बैठी
न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. पांचवें बल्लेबाज के रुप में डेरिल मिचेल आउट हुए हैं. आउट होने से पूर्व मिचेल ने कुल आठ गेंदों का सामना किया. इस बीच केवल तीन रन ही बना पाए. टीम का स्कोर 16.4 ओवरों में 5-133 रन है.
England vs New Zealand LIVE Score: न्यूजीलैंड ने 15 ओवरों में बनाए 125 रन
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पारी के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 15 ओवरों के खेल के बाद चार विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए हैं. ग्लेन फ़िलिप्स 25 गेंद में 37 और डैरिल मिचेल पांच गेंद में 3 रन बनाकर खेल रहे हैं.
England vs New Zealand LIVE Score: मार्क चैपमैन आउट
न्यूजीलैंड की टीम को चौथा झटका मार्क चैपमैन के रुप में लगा है, जो पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए नौ गेंद में 15 रन बनाकर रशीद का शिकार बने हैं. टीम का स्कोर 14.1 ओवरों में 4-123 रन है.
England vs New Zealand LIVE Score: आखिरी 6 ओवरों का बचा है खेल
आखिरी छह ओवरों का खेल शेष बचा है. कीवी टीम ने 14 ओवरों में 123/3 रन बनाए हैं. ग्लेन फ़िलिप्स 19 गेंद में 31 और मार्क चैपमैन आठ गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं.
England vs New Zealand LIVE Score: उम्मीद की किरण बनकर क्रीज पर टिके हुए हैं ग्लेन फिलिप्स
न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स उम्मीद की किरण बनकर क्रीज पर टिके हुए हैं. खबर लिखे जाने तक उन्होंने कुल 18 गेंदों का सामना किया है. इस 172.22 की स्ट्राइक रेट से 31 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और एक छक्का निकला है.
England vs New Zealand LIVE Score: न्यूजीलैंड ने 100 के आंकड़े को किया पार
न्यूजीलैंड की टीम ने अपने शुरुआती 100 रन पूरे कर लिए हैं. 13 ओवरों की समाप्ति के बाद कीवी टीम का स्कोर 116/3 रन है.
England vs New Zealand LIVE Score: रचिन रविंद्र आउट
न्यूजीलैंड की टीम को तीसरा झटका रचिन रविंद्र के रुप में लगा है, जो तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंद में 84.61 की स्ट्राइक रेट से 11 रन बनाकर रेहान का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच बेथेल ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 11.1 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 97 रन है.
England vs New Zealand LIVE Score: रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स पर टिकी सबकी नजर
टिम सीफर्ट (35) और फिन एलन (29) के आउट होने के बाद अब सबकी निगाहें रचिन रविंद्र (11) और ग्लेन फिलिप्स (21) के ऊपर टिकी हुई हैं. दोनों बल्लेबाज कीवी पारी को संवारने में जुटे हुए हैं. टीम का स्कोर 11 ओवरों में 97/2 रन है.
England vs New Zealand LIVE Score: न्यूजीलैंड ने 10 ओवरों में बनाए 84 रन
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पारी के शुरुआती 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 10 ओवरों के खेल के बाद दो विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए हैं. रचिन रविंद्र आठ गेंद में चार और ग्लेन फिलिप्स आठ गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी टिम सीफर्ट (35) और फिन एलन (29) हैं.
England vs New Zealand LIVE Score: इंग्लैंड का डबल वार, सीफर्ट के बाद एलन भी हुए आउट
टिम सीफर्ट के बाद फिन एलन भी पवेलियन लौट चुके हैं. सीफर्ट को जहां आदिल राशिद ने आउट किया है. वहीं एलन को जैक्स ने बेथेल ने हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर 7.4 ओवरो में 2-66 रन है.
England vs New Zealand LIVE Score: राशिद के जाल में फंसे सीफर्ट, न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, एलन पर टिकी अब सबकी नजर
न्यूजीलैंड की टीम को पहला झटका टिम सीफर्ट के रुप में लगा है. उन्हें आदिल राशिद ने बटलर के हाथों कैच स्टंप करते हुए पवेयिलन का रास्ता दिखाया है.
England vs New Zealand LIVE Score: टी20 वर्ल्ड कप में पहला ओवर मेडन डालने वाले गेंदबाज
टी20 वर्ल्ड कप में पहला ओवर मेडन डालने वाले गेंदबाज
हार्दिक पंड्या - बनाम पाकिस्तान
मैट हेनरी - बनाम श्रीलंका
जोफ्रा आर्चर - बनाम न्यूजीलैंड
England vs New Zealand LIVE Score: न्यूजीलैंड ने पहले पावरप्ले में ठोके 54 रन
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पारी का पहला पावरप्ले समाप्त हो चुका है. टीम ने पहले पावरप्ले की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 54 रन बनाए हैं. सीफर्ट 21 गेंद में 27, जबकि एलन 15 गेंद में 26 रन बनाकर खेल रहे हैं.
England vs New Zealand LIVE Score:टिम सीफर्ट और फिन एलन ने पकड़ी रफ्तार, शुरुआती 5 ओवरों में ही ठोक दिए 44 रन
टिम सीफर्ट और फिन एलन का बल्ला जमकर चल रहा है. उनके उम्दा खेल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने शुरुआती पांच ओवरों में ही 44 रन ठोक दिए हैं. सीफर्ट 20 गेंद में 26, जबकि एलन 10 गेंद में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं.
England vs New Zealand LIVE Score: न्यूजीलैंड ने शुरुआती 3 ओवरों में बनाए नौ रन
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पारी के शुरुआती तीन समाप्त हो चुके हैं. टीम ने तीन ओवरों की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के नौ रन बनाए हैं.
England vs New Zealand LIVE Score: जोफ्रा आर्चर ने पहला ओवर मेडन डाला
इंग्लैंड की तरफ से पारी का पहला ओवर जोफ्रा आर्चर ने डाला. जहां कीवी बल्लेबाज उनके इस ओवर में एक भी रन नहीं बना पाए.
England vs New Zealand LIVE Score: टिम सीफर्ट और फिन एलन कर रहे हैं न्यूजीलैंड की तरफ से पारी का आगाज
खेल शुरु हो चुका है. न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सीफर्ट और फिन एलन पारी का आगाज कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर पहला ओवर डाल रहे हैं.
England vs New Zealand LIVE Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन.
England vs New Zealand LIVE Score: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद.
England vs New Zealand LIVE Score: मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड करेगी पहले बल्लेबाजी
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.
England vs New Zealand LIVE Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड की टीम
टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमीसन और डेवोन कॉनवे.
England vs New Zealand LIVE Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड की टीम
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग और रेहान अहमद.