विज्ञापन

England vs Nepal: 'यह बहुत ही शानदार...', इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक इस बात से हैरान, नेपाल के अंदाज पर नहीं हो रहा विश्वास

ICC Men's T20 World Cup 2026: किसी तरह सम्मान बचाने के बाद हैरी ब्रूक ने नेपाल के उस पहलू पर रोशनी डाली है, जो बाकी टीमों को भी हैरान कर सकता है

England vs Nepal: 'यह बहुत ही शानदार...', इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक इस बात से हैरान, नेपाल के अंदाज पर नहीं हो रहा विश्वास

Harry Brook's big statement: टी20 विश्व कप के दूसरे दिन जिस तरह नेपाल (England vs Nepal) ने गत चैंपियन इंग्लैंड का जो हाल किया, उससे पूरा क्रिकेट जगत हैरान है. वहीं, इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) इस टीम के एक अलग ही पहलू से विस्मित हैं. ब्रूक ने नेपाल के बल्लेबाजों के अपने प्रमुख स्पिनर आदिल राशिद का सामना करने के तरीके पर हैरानी जताई. पूर्व चैंपियन इंग्लैंड ने नेपाल को 185 रन का लक्ष्य दिया और उलटफेर से बचते हुए चार रन से जीत हासिल की.

मैच के बाद ब्रूक ने कहा, ‘यह बिल्कुल भी आसान नहीं रहा. शुक्र है कि हम जीत गए. वे बहुत अच्छा खेले. बहुत कम टीमें आदिल राशिद को इस तरह खेल पाती हैं जैसे उन्होंने खेला. मुझे लग रहा था हम इस स्कोर का आसानी से बचाव कर लेंगे लेकिन वे बहुत अच्छा खेले. मैं उन्हें बाकी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं.' इंग्लैंड ने जैकब बेथेल और ब्रूक की अर्धशतकीय पारियों के बाद विल जैक्स के 39 रन से सात विकेट पर 184 रन बनाए।

ब्रूक ने कहा, ‘बेथ शानदार खेला. वह जिस तरह से स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहा था, वह बहुत अच्छा था. फिर मैंने बस कहा कि हम दो तीन विकेट लेते हैं और सब कुछ बदल जाएगा. हमारे पास बहुत सारे विकल्प हैं.' उन्होंने कहा, ‘राशिद के खिलाफ उन्होंने इतने रन जुटा लिए. ऐसा अक्सर नहीं होता कि वह चार ओवर गेंदबाजी नहीं करे. मुझे यकीन है कि वह वापसी करेगा.'

संक्षिप्त मैच रिपोर्ट:  बाल-बाल बच गया इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम चार रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब ऐसा प्रतीत हो रहा था कि नेपाल की टीम यह मुकाबला अपने नाम कर लेगी. मगर दीपेंद्र सिंह ऐरी (44) और रोहित पॉडेल (39) के आउट होते ही टीम ट्रैक से उतर गई. आखिर में लोकेश बम ने 20 गेंदों में नाबाद 39 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने की भरसक कोशिश की. मगर वह भी नाकामयाब रहे. परिणाम यह रहा कि विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की टीम 20 ओवरों में 180/6 रन तक ही पहुंच पाई और उसे नजदीकी मुकाबले में चार रनों से हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड की तरफ से लियम डॉसन ने नेपाल के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की. टीम के लिए इन्होंने कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 5.25 की इकॉनमी से 21 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके अलावा विल जैक्स, सैम करन, ल्यूक वुड और जोफ्रा आर्चर ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. इससे पहले वानखेडे़ स्‍टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 20 ओवरों में सात विकेट खोते हुए 184 रन बनाने में कामयाब हुई थी. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए जेकब बेथेल सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 35 गेंदों में 157.14 की स्ट्राइक रेट से 55 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup 2026:  हम यहां सिर्फ इसीलिए...', नेपाल कप्तान रोहित पौडेल का बड़ा बयान, सभी टीमों को दी वॉर्निंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com