विज्ञापन
1 hour ago

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जाना है. जिसे लेकर ग्रीन टीम बहिष्कार कर रही है. मगर हाल के दिनों में पीसीबी ने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी है. उसे देखकर अच्छे संकेत सामने आ रहे हैं. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के कहने पर पीसीबी ने दोबारा अपने सरकार से बात करने की बात कही है. यही वजह है कि एक बार फिर से क्रिकेट प्रेमियों के मन में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला देखने की आस जगी है. 

पाकिस्तान पहुंचे बीसीबी चीफ

जारी उठापटक के बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. बीसीबी चीफ पाकिस्तान दौरे पर हैं. जहां दोनों बोर्डों के बीच अहम बैठक चल रही है. आपको बता दें कि ग्रीन टीम बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ही टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर रही है. 

बांग्लादेश ने भारत का दौरा करने से कर दिया था मना

आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए वर्ल्ड कप मुकाबलों के लिए भारत जाने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद उनकी जगह पर स्कॉटलैंड की टीम को प्रतियोगिता में शामिल कर लिया गया था. 

समाधान निकालने के प्रयास में है आईसीसी 

आईसीसी वर्तमान में बोर्ड के साथ एक व्यवस्थित तरीके से संभावित समाधान खोजने के लिए बातचीत कर रहा है, इस विचार के साथ कि खेल का हित एकतरफा कार्रवाई से ऊपर होना चाहिए. 

यह भी पढ़ें- ICC और PCB में शुरू हुई बातचीत, आईसीसी ने 'फोर्स मेज्योर' पर पीसीबी से मांगा स्पष्टीकरण

IND vs PAK: इस्लाम बुलबुल हैं बीसीबी के मौजूदा चीफ

बीसीबी के मौजूदा चीफ इस्लाम बुलबुल हैं. लाहौर में वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी से मुलाकात करेंगे. 

IND vs PAK: पाकिस्तान पहुंचे बीसीबी चीफ

बीसीबी चीफ पाकिस्तान दौरे पर हैं. जहां दोनों बोर्डों के बीच अहम बैठक चल रही है. आपको बता दें कि ग्रीन टीम बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ही टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर रही है. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com