पूरी भारतीय पारी में बस एक ही साझेदारी देखने को मिली जो कार्तिक और जडेजा के बीच में 6वें विकेट के लिए हुई| दिनेश कार्तिक (12) ने समझदारी दिखाते हुए पहले पिच को समझा उसके बाद कुछ शॉट लगाते हुए अपनी टीम के स्कोर को 120 के पार ले गए| इसी बीच कार्तिक दुग्गी लेने के फ़िराक में रन आउट हो गए| देखते ही देखते एक के बाद एक बल्लेबाज़ पवेलियन की ओर चलते बने लेकिन एक तरफ से क्रीज़ पर टिककर रवींद्र जडेजा (44) ने शानदार बल्लेबाज़ी किया और अंत तक बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम के स्कोर को 170 रनों तक पहुँचाया|
ऐसे में अब मैदान जहाँ ज़रुरत थी कि संभलकर पारी को आगे की ओर बढ़ाया जाए तभी उपकप्तान रिषभ पंत (26) ने गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर अगली ही बॉल पर अपना विकेट गँवा बैठे| वहीँ सूर्यकुमार यादव (15) ने कुछ देर क्रीज़ पर बिताकर बल्लेबाज़ी की और रन गति को धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ाने लगे| हालाँकि की अभी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने थोड़ा चैन का सांस लिया ही था कि स्काई ने भी अपना विकेट गँवा दिया और उसके अगली ही बॉल पर हार्दिक पंडया (12) भी स्काई के पीछे-पीछे चलते बने|
बेहतरीन गेंदबाज़ी यहाँ पर इंग्लिश गेंदबाजों के द्वारा देखने को मिली!! भारतीय टीम के लिए सर जडेजा के द्वारा खेली गई 44 रनों की नाबाद पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड के सामने 171 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई रोहित की सेना ने आते ही शुरुआत तूफ़ानी अंदाज़ में किया| हालाँकि बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कप्तान रोहित शर्मा (31) ने अपना विकेट गँवा दिया| वहीँ कुछ देर बाद ही विराट कोहली (1) भी रिचर्ड ग्लीसन का शिकार बन गए|
19.6 ओवर (2 रन) एक और दुग्गी!! इसी एक साथ भारतीय पारी हुई समाप्त| बोर्ड पर लगे 170 रन यानि अब इंग्लैंड के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा गया है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
19.5 ओवर (2 रन) दो और रन्स मिल जायेंगे टीम इंडिया को यहाँ पर| पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर खेला| छोटा सा गैप मिला वहां पर और दो भाग लिया गया बल्लेबाजों द्वारा|
19.4 ओवर (0 रन) एक बार फिर से रन नहीं लिया| बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
19.3 ओवर (4 रन) चौका! ये मिल गई बाउंड्री भारत को| इसी वजह से जडेजा ने स्ट्राइक अपने पास रखी थी| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किये|
19.2 ओवर (0 रन) सही सोच जडेजा द्वारा!! रन लेने से मना कर दिया और स्ट्राइक अपने पास रखी| पैरों पर डाली इस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप नहीं मिला इसलिए रन नहीं भागे|
19.2 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड दे दिया|
19.1 ओवर (2 रन) दुग्गी, कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए 2 रन लिया|
18.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट डेविड विली बोल्ड क्रिस जॉर्डन| 2 रन बनाकर भुवि लौटे पवेलियन| जॉर्डन के खाते में गई चौथी विकेट| सीधा शॉर्ट कवर्स फील्डर के हाथों में मार बैठे शॉट| ऊपर डाली गई गेंद को हवा में खेला| फील्डर वहां पर तैनात थे और गेंद सीधा उनकी ओर ही चली गई| ज़रा सा उसके ऊपर निकलती गेंद तो ये एक चौका दे जाती| प्रयास अच्छा था भुवि का लेकिन सफल नहीं हो सके| 159/8 भारत|
18.5 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| तेज़ी से रन भाग लिया|
18.4 ओवर (4 रन) चौका! सामने खेला गया शॉट!! बाउंड्री तक चली गई बॉल और चौका मिल गया| खड़े खड़े सामने की तरफ जोर से बल्ला चलाया| गेंद सनसनाते हुए सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
18.3 ओवर (0 रन) बेहतरीन यॉर्कर गेंद जिसका जडेजा के पास कोई जवाब नहीं था| कोई रन नहीं हुआ|
18.2 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर!! इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
18.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! छोटी लेंथ से डाली गई बॉल!! बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
17.6 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई फुल टॉस गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ खेला और एक रन हासिल किया| 152/7 भारत|
17.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इसी के साथ भारत के 150 रन्स पूरे हुए| फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया|
17.4 ओवर (2 रन) मिसफील्ड हुई वहां पर फील्डर के द्वारा और एक की जगह दो रन्स मिल गए| ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेला और दो भाग लिए|
17.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
17.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
17.1 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
भुवि होंगे अगले बल्लेबाज़...
16.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट रिचर्ड ग्लीसन बोल्ड क्रिस जॉर्डन| छक्का खाने के बाद अच्छी वापसी यहाँ पर जॉर्डन द्वारा| 13 रन बनाकर हर्षल लौटे पवेलियन| चतुराई दिखाई थी बल्लेबाज़ ने लेकिन गैप नहीं ढून्ढ पाए इस बार| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद पर अपर कट किया| हवा में गई गेंद थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ| फील्डर बाउंड्री लाइन के आगे खड़े थे और एक आसान सा कैच पकड़ लिया| 145/7 भारत|
16.5 ओवर (6 रन) छक्का! स्लोवर गेंद लेकिन खड़े खड़े छक्का मार दिया है यहाँ पर| भारत को इन रनों की काफी ज़रुरत थी| धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद को पढ़ लिया| शॉर्ट आर्म जैब शॉट खेला और छह रन हासिल किये|
16.4 ओवर (0 रन) फुल लेंथ बॉल को मिड ऑन की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए|
16.3 ओवर (2 रन) बढ़िया प्लेसमेंट हर्षल द्वारा| गैप में पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला और दो रन्स हासिल कर लिए|
16.2 ओवर (1 रन) मिसफील्ड और सिंगल!! बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
16.1 ओवर (4 रन) एक और चौका! अच्छी लय में हैं और कट अच्छा मारते हैं जडेजा| ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
15.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई| 132/6 भारत|
15.5 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
15.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
15.3 ओवर (4 रन) चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
15.2 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
15.1 ओवर (2 रन) आउट!!! रन आउट!! 12 रन बनाकर पवेलियन चले कार्तिक| ग़लत समय पर टीम इंडिया को लग गया बड़ा झटका| फुल लेंथ डाईव भी कार्तिक को नहीं बचा पाई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ कट किया| फील्डर ने अपने दाएं ओर भागते हुए गेंद को एक हाथ से रोका| उनसे दूर गई गेंद जिसको देखते हुए बल्लेबाजों ने तीसरे रन की मांग की| उसी दौरान थ्रो कीपर के पास आया और बटलर ने बॉल को एक हाथ से पकड़ते हुए बेल्स उड़ा दी| कार्तिक ने डाईव तो लगाई थी लेकिन क्रीज़ से शॉर्ट रह गए| 122/6 भारत|
15.1 ओवर (5 रन) वाइड और साथ में चौका भी मिल गया| कीपर बटलर भी गेंद को नहीं रोक पाए| बल्लेबाज़ को आगे आता देख ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल दी गेंद| सभी बीट हुए और गेंद थर्ड मैन बाउंड्री लाइन के पार चली गई|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
इसी बीच इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कुल 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें क्रिस जॉर्डन ने 4 अहम विकेट निकालकर दिया जबकि टी20 में अपना पहला मैच खेल रहे रिचर्ड ग्लीसन ने भी 3 बड़ी सफ़लता अपने नाम की| वहीँ बाकि गेंदबाजों को कोई सफ़लता नहीं मिल सकी| ऐसे में अब देखना होगा कि इंग्लैंड की टीम क्या इस 171 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लेगी? या फिर भारतीय टीम 170 स्कोर को डिफेंड करते हुए 2-0 से इस टी20 सीरीज़ पर अपना कब्ज़ा जमा लेगी? इन सभी सवालो के जवाब हमें रन चेज़ में मिल जाएगे|