विज्ञापन

IND vs ENG, 3rd ODI: 47 साल बाद टूटा विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड, लॉर्ड्स में बेन डकेट ने रचा इतिहास

लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब लॉर्ड्स में वनडे का सबसे बड़ा स्कोर उनके नाम है. इससे पहले यह रिकॉर्ड विव रिचर्ड्स के नाम था, जिन्होंने 1979 वर्ल्ड कप फाइनल में नाबाद 138 रन बनाए थे.

IND vs ENG, 3rd ODI: 47 साल बाद टूटा विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड, लॉर्ड्स में बेन डकेट ने रचा इतिहास
लॉर्ड्स में बेन डकेट ने तोड़ा 47 साल पुराना रिकॉर्ड
X/ Formerly Twitter

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने ऐसा कमाल कर दिखाया, जिसका इंतजार 47 साल से था. भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में डकेट ने नाबाद 141 रन की शानदार पारी खेलकर वनडे इतिहास में लॉर्ड्स पर सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने 1979 विश्व कप फाइनल में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स के बनाए नाबाद 138 रन के 47 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

प्रिंस यादव ने बेन डकेट को 141 ​​रन पर आउट करके भारत को दिन की दूसरी सफलता दिलाई. इंग्लैंड के ओपनर ने शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया था, लेकिन फिर यादव का शिकार बने. इंग्लैंड अपनी मज़बूत शुरुआत का फ़ायदा उठाकर एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश में है. वहीं, शुभमन गिल और उनकी टीम फिर से विकेट लेने और मैच पर कुछ हद तक पकड़ बनाने की कोशिश करेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, Ben Matthew Duckett, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com