विज्ञापन

नंबर-1 इंग्लैंड, भारत से आगे जिम्बाब्वे और पाकिस्तान, एक टेस्ट मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टॉप-7 टीमें

अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा, इस 'हाई-स्कोरिंग' मुकाबले की तीन पारियों में कुल 1,541 रन बने और साथ ही जिम्बाब्वे की टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

नंबर-1 इंग्लैंड, भारत से आगे जिम्बाब्वे और पाकिस्तान, एक टेस्ट मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टॉप-7 टीमें
जिम्बाब्वे की टीम ने रचा इतिहास
X (formerly Twitter)

अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा. इस 'हाई-स्कोरिंग' मुकाबले की तीन पारियों में कुल 1,541 रन बने। मैच के अंतिम दिन 41 वर्षीय क्रेग इर्विन ने 'नाबाद दोहरा शतक' जड़ा, वहीं, जिम्बाब्वे की टीम ने दोनों पारियों में 500 से ज्यादा रन बनाए जो अब एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जिम्बाब्वे पहली ऐसी टीम बन गई है जिसके नाम दोनों पारियों में 500 + रन बनाने का रिकॉर्ड है. बता दें कि जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 504 रन और दूसरी पारी में 523 रन बनाए थे. यानी कुल मिलाकर जिम्बाब्वे ने 1027 रन बनाए जो टेस्ट में एक मैच में किसी भी टीम की ओर से बनाया गया चौथा सबसे बड़ा टीम टोटल है. 

(SCORECARD)

इस मामले में पहले नंबर पर इंग्लैंड की टीम है जिनके नाम एक टेस्ट मैच में 1121 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. इंग्लैंड ने 1930 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में 1121 रन बनाए थे. इसके बाद नंबर 2 पर पाकिस्तान की टीम है. पाकिस्तान ने साल 2006 में फैसलाबाद टेस्ट में भारत के खिलाफ 1078 रन बनाए थे. 

तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम है. ऑस्ट्रेलिया ने 1934 में द ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 1028 रन बनाने में सफलता हासिल की थी. इसके बाद नंबर 4 पर जिम्बाब्वे की टीम है. जिम्बाब्वे ने 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह टेस्ट में 1027 रन बनाने का कमाल किया है. 

इसके बाद नंबर 5 पर भारत है. भारतीय टीम ने 2025 में बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 1014 रन बनाए थे. इसके बाद नंबर 6 पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ही है. ऑस्ट्रेलिया ने 1969 में सिडनी टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 1013 रन बनाए थे, इसके बाद नंबर 7 पर साउथ अफ्रीका है. साउथ अफ्रीका ने 1939 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन टेस्ट में 1011 रन बनाए थे. 

एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम

रैंकटीमकुल रनबनामसाल
1इंग्लैंड1121 रनवेस्टइंडीज1930
2पाकिस्तान1078 रनभारत 2006
3ऑस्ट्रेलिया1028 रनइंग्लैंड1934
4जिम्बाब्वे1027 रनअफगानिस्तान2026
5भारत1014 रनइंग्लैंड2025
6ऑस्ट्रेलिया1013 रनवेस्टइंडीज1969
7साउथ अफ्रीका1011 रनइंग्लैंड1939

यह भी पढ़ें | India vs New Zealand 3rd ODI LIVE: भारत ने जीता टॉस, फिर शुरू हुई बारिश, ओवरों में हो सकती है और कटौती

यह भी पढ़ें | नंबर 1 जसप्रीत बुमराह, शमी पर सस्पेंस, अश्विन ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए चुने टॉप-5 भारतीय तेज गेंदबाज

यह भी पढ़ें | नंबर 1 डॉन ब्रैडमैन, नंबर 3 सहवाग, टेस्ट में एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zimbabwe, India, Afghanistan, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com