विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2020

Eng Vs WI 3rd Test: Stuart Broad टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले दूसरे इंग्लैंड गेंदबाज बने, देखें Video

Eng Vs WI 3rd Test: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉर्ड (Stuart Broad) टेस्ट क्रिकेट (500 wicket in Test Cricket) में 500 विकेट लेने में सफल हो गए हैं.

Eng Vs WI 3rd Test: Stuart Broad टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले दूसरे इंग्लैंड गेंदबाज बने, देखें Video
ENGvWI 3rd Test: स्टुअर्ट ब्रॉर्ड ने पूरे किए टेस्ट में 500 विकेट

Eng Vs WI 3rd Test: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉर्ड (Stuart Broad) टेस्ट क्रिकेट (500 wicket in Test Cricket) में 500 विकेट लेने में सफल हो गए हैं. बॉर्ड ने यह कारनामा वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन किया जब उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट (Kraigg Brathwaite) को आउट किया. टेस्ट किकेट में ब्रॉर्ड 500 विकेट लेने वाले दुनिया के 7वें गेंदबाज बन गए हैं. इसके अलावा 500 टेस्ट विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दूसरे गेंदबाज बनने का श्रेय हासिल किया है. ब्रॉर्ड से पहले जेम्स एंडरसन इंग्लैंड की ओर से 500 विकेट लेने में सफल रहे हैं. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का श्रेय मुरलीधरन के नाम है. मुरलीधरन ने अपने टेस्ट करियर में 800 विकेट झटके थे. इसके अलावा ब्रॉर्ड ने 500 विकेट 140वें टेस्ट में हासिल करने का कमाल किया है. स्कोरकार्ड

टेस्ट में सबसे तेज 500 विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका मुरलीधरन के नाम है. मुरली ने केवल 87 टेस्ट में 500 विकेट अर्जित किए थे तो वहीं कुंबले ने 105 टेस्ट में यह कारनामा कर दिखाया था. इसके अलावा बात करें वार्न की तो उन्होंने 108 टेस्ट खेलकर 500 विकेट अपने करियर में हासिल किए थे. ग्लेन मैकग्रा ने 110 टेस्ट में तो वहीं वाल्श और जेम्स एंडरसन ने 129 टेस्ट मैच में 500 विकेट लेने का कमाल किया था.

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में ब्रॉर्ड को इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था, जिसके बाद इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट की तेज गेंदबाज ने खूब आलोचना की थी.  तीसरे टेस्ट मैचको जीतने के लिए वेस्टइंडीज को 399 रन बनाने हैं, लेकिन वेस्टइंडीज की दूसरी पारी लड़खड़ा सी गई है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 369 रन बनाए थे जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी केवल 197 रन पर आउट हो गई थी.

ऐसे में इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 226 रन 2 विकेट पर बनाकर पारी को घोषित कर दी थी. पांचवें दिन लंच तक पहुंचते-पहुंचते वेस्टइंडीज के 5 विकेट गिर गए हैं. यह टेस्ट मैच जीतते ही इंग्लैंड सीरीज भी 2-1 से जीतने में सफल रहेगी. पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज ने 4 विकेट से जीता था तो वहीं, दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 113 रनों से जीत हासिल हुई थी. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com