विज्ञापन

सिद्धारमैया से अकेले कमरे में राहुल की 35 मिनट बात, इंतजार कर रहे डीके शिवकुमार; कर्नाटक सत्ता विवाद की इनसाइड स्टोरी

Karnataka Tustle: कर्नाटक में सत्ता संघर्ष को लेकर मची खींचतान पर आज दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान एक्टिव मोड पर है. सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच सबकुछ ठीक करने के लिए खुद सांसद राहुल गांधी से लेकर केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला ने मोर्चा संभाल लिया है.

सिद्धारमैया से अकेले कमरे में राहुल की 35 मिनट बात, इंतजार कर रहे डीके शिवकुमार; कर्नाटक सत्ता विवाद की इनसाइड स्टोरी
karnataka news
  • कर्नाटक में सत्ता संघर्ष को लेकर मची खींचतान पर आज दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान एक्टिव मोड पर
  • सीएम सिद्दारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार दिल्ली में, कांग्रेस के इंदिरा भवन मुख्यालय में बैठकों का दौर
  • राहुल गांधी से लेकर केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला लगातर बंद कमरे में बैठकें कर रहे हैं.
नई दिल्ली:

कर्नाटक की राजनीति में इस वक्त उथल-पुथल मची हुई है. प्रदेश की सरकार के दो मुखिया यानी सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार दिल्ली में हैं और इस वक्त कांग्रेस के इंदिरा भवन मुख्यालय में बैठकों का दौर जारी है. सांसद राहुल गांधी से लेकर केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम से लगातर बंद कमरे में बैठकें कर रहे हैं. 

राहुल-खरगे, सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल ने संभाला मोर्चा 

एनडीटीवी को कांग्रेस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पहले पहले राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला ने आपस में बात की. इस दौरान बाहर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार साथ में बैठे थे. इसके बाद पहले सीएम सिद्धारमैया को बुलाया गया.सूत्रों के मुताबिक मुख्य बैठक शुरू होने से पहले जब राहुल गांधी और खरगे ने केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला के साथ बैठक की तो कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी आलाकमान को कर्नाटक सरकार के कामकाज और संगठन को लेकर रिपोर्ट सौंपी.

राहुल-सिद्धारमैया के बीच 35 मिनट तक चली बात 

खबर है कि सीएम सिद्धारमैया को बैठक में बुलाने से पहले राहुल गांधी, खरगे, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला ने करीब दो घंटे आपस में चर्चा की. इस दौरान रणदीप सुरजेवाला ने सरकार के कामकाज को लेकर रिपोर्ट पेश भी किया. इस बीच सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार एक साथ बैठे इंतजार करते रहे. फिर सिद्धारमैया को बुलाया गया और उनके साथ सभी नेताओं की बैठक करीब आधे घंटे तक चली. इसके बाद राहुल गांधी सिद्धारमैया को अपने कमरे में लेकर गए और अलग से बात की. राहुल गांधी और सिद्धारमैया के बीच बीते 35 मिनट से बातचीत चल रही है. यह बैठक राहुल गांधी के कमरे में हो रही है.

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में CM सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के विवाद में तीसरे की लगेगी लॉटरी, क्या है कांग्रेस का प्लान?

लेखक के बारे में
img
जैनेंद्र कुमार
Assistant Editor, NDTV India • Editorial
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka, Dk Shivkumar, Kc Venu Gopal, KC Venugopal And Rahul Gandhi, Dk Shivakumar And Siddaramaiah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com