विज्ञापन

PAK vs ENG: 112 विकेट लेने वाले गेंदबाज की गिरफ्तार के बाद बढ़ीं मुश्किलें, इंग्लैंड ने किया बाहर

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में 9 सितंबर से शुरू हो रहे आखिरी टेस्ट मैच से तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स को 15 सदस्यीय टीम से बाहर रखा है.

PAK vs ENG: 112 विकेट लेने वाले गेंदबाज की गिरफ्तार के बाद बढ़ीं मुश्किलें, इंग्लैंड ने किया बाहर
Brydon Carse
X (formerly Twitter)

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में 9 सितंबर से तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच की शुरुआत होगी, जिसके लिए इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स को 15 सदस्यीय टीम से बाहर रखा है. डर्बी में गिरफ्तारी के बाद कार्स अभी भी पुलिस जांच के दायरे में हैं.  31 वर्षीय कार्स को 22 अगस्त को एक नाइटक्लब के बाहर गिरफ्तारी के बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था. डर्बीशायर पुलिस ने पुष्टि की है कि वे मारपीट के आरोपों की जांच कर रहे हैं.

पिछले हफ्ते ग्लूसेस्टरशायर के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप में डरहम की जीत में खेलने के बावजूद, कार्स को नॉर्थम्प्टनशायर के खिलाफ़ चल रहे मैच के लिए नहीं चुना गया और न ही राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने उन्हें वापस बुलाया है.

एकमात्र खिलाड़ी, जिसे टीम से किया बाहर

लॉर्ड्स टेस्ट से पहले कार्स की जगह लेने वाले 23 वर्षीय अनकैप्ड तेज गेंदबाज सोनी बेकर टीम में अपनी जगह बनाए हुए हैं. तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें टीम से बाहर किया गया है, क्योंकि इंग्लैंड बर्मिंघम में 3-0 से सीरीज जीतने का लक्ष्य बना रहा है. हेडिंग्ले में एक पारी और 103 रनों की जीत और लॉर्ड्स में 194 रनों की जबरदस्त जीत के बाद इंग्लैंड सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाए हुए है.

ब्राइडन कार्स का गेंदबाजी करियर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स ने अब तक 14 टेस्ट, 30 वनडे और 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 112 विकेट लिए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड सबसे शानदार रहा है, जहां उन्होंने 58 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर 6 विकेट और एक मैच में 106 रन देकर 10 विकेट रहा है. वहीं, वनडे में उनके नाम 34 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 20 विकेट दर्ज हैं. टेस्ट में 30.19 की औसत और 46.53 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी करने वाले कार्स इंग्लैंड के अहम तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं.

टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद श्रीलंका के खिलाफ छह व्हाइट-बॉल मैच होने हैं, ऐसे में इंग्लैंड का मैनेजमेंट जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन और जोश टोंग जैसे अहम तेज गेंदबाजों को रोटेट कर सकता है. इससे बेकर, तेज गेंदबाज सैम कुक या ऑफ-स्पिनर शोएब बशीर के लिए एजबेस्टन में खेलने का मौका बन सकता है.

29 वर्षीय कुक ने पिछली गर्मियों में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेला था, जबकि बशीर मौजूदा सीरीज में अभी तक नहीं खेले हैं क्योंकि इंग्लैंड ने तेज गेंदबाजों वाली यूनिट को प्राथमिकता दी है. बेकर ने जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेला था.

वहीं, लगातार मिली करारी हार के बाद कड़े कदम उठाने के बावजूद पाकिस्तान के सामने और अनिश्चितता बनी हुई है. विजिटर टीम ने आखिरी टेस्ट से पहले मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान और खुर्रम शहजाद समेत 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया है, 5 नए (अनकैप्ड) क्रिकेटर्स को बुलाया है और अपने हेड कोच सरफराज अहमद से अलग हो गए हैं; उनकी जगह व्हाइट-बॉल कोच माइक हेसन ने ली है.

इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ और जोश टंग.

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-  भारत को मिली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई और वडोदरा में होगा मुकाबला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com