उत्तर प्रदेश में आज भी कानपुर, लखनऊ समेत अवध क्षेत्र और पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर में भी अगले दो दिन बारिश हो सकती है. दिल्ली में आईएमडी ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि यूपी में पूर्वांचल के कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट है. भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी के बीच जिलाधिकारियों ने 2 सितंबर को मिर्जापुर, चंदौली और भदोही जैसे कई जिलों में स्कूल बंद करने का आदेश दिया है हरदोई जिले में भी आज स्कूल बंद किए गए हैं. चंदौली के अलावा जौनपुर और सोनभद्र जिले में भी यही हाल है. उत्तर प्रदेश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद के इलाकों में तो बारिश नहीं हो रही है, लेकिन बुंदेलखंड, पूर्वांचल और रुहेलखंड क्षेत्र में लगातार तेज बारिश हो रही है. प्रयागराज, चित्रकूट जैसे कई जिलों में भारी बाढ़ से लोग परेशान हैं.
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में आज सुबह से लेकर शाम तक कई बार बारिश का दौर आ सकता है. आसमान में बादल छाये हैं और मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. अगले दो-तीन दिन दिल्ली में मौसम खुशगवार रहेगा. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम जैसे एनसीआर के इलाकों में भी बारिश रहेगी.
उत्तराखंड में भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 5 सितंबर तक और उत्तराखंड में 7 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है. दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 सितंबर तक बारिश के आसार हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6-7 सितंबर को भारी बारिश होने का अलर्ट है. राजस्थान के पूर्वी इलाके में और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 5 से 7 सितंबर केबीच तेज बारिश होने का अनुमान है. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है.
- पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 से 5 सितंबर
- पूर्वी राजस्थान में 1 से 7 सितंबर तक
- पश्चिमी राजस्थान में 3 से 7 सितंबर तक
- दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में 2 से 4 सितंबर
प्रेस विज्ञप्ति-प्रदेश में सितम्बर माह के वर्षा/ तापमान दृष्टिकोण के साथ साप्तहिक मानसूनी सक्रियता पर अपडेट | pic.twitter.com/R3ezgxUhHm
— प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ - IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) September 1, 2026
एमपी-छत्तीसगढ़ में आज का मौसम
मध्य प्रदेश में 6-7 सितंबर और छत्तीसगढ़ में 5 से 7 सितंबर के बीच कुछ जगहों पर बारिश होने का अलर्ट है. महाराष्ट्र के विदर्भ में भी 2 से 4 सितंबर के बीच आंधी, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है. मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 2 और 6 सितंबर को वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में रीवा, सतना जैसे जिलों में 5 से 7 सितंबर के बीच बारिश होने के आसार हैं. बिहार, झारखंड में भी 2 और 3 सितंबर को तेज बारिश होने का अनुमान है. झारखंड में 5 सितंबर तक, बिहार में 6 सितंबर तक और ओडिशा में 5 सितंबर तक बारिश का दौर रहेगा.
ये भी पढ़ें - मॉनसून क्या सितंबर में भी सितम ढाएगा, कम बारिश से अगस्त की गर्मी ने 125 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, अल नीनो का असर
ये भी पढ़ें - मॉनसून सितंबर में जाते-जाते जमकर भिगोएगा, यूपी-दिल्ली से उत्तराखंड तक कहां बारिश, कहां रहेगा सूखा, पढ़ें IMD अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं