पूर्व ऑलराउंडर शोएब अख्तर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ मिली लगातार दूसरी हार के बाद पाकिस्तान टीम की तीखी आलोचना की है. दूसरे वनडे में पाकिस्तान का शीर्ष क्रम एक बार फिर से ढह गया. पाकिस्तान की टीम 247 का पीछा करते हुए पाकिस्तान 195 पर ऑलआउट हो गया था. यह मैच हारने के बाद ही पाकिस्तानी टीम ने मेजबानों के हाथों इंग्लैंड से सीरीज भी हार गयी थी. शोएब अख्तर टीम के प्रदर्शन पर बरसते हुए पाकिस्तान की सीरीज में 3-0 से हार की भविष्यवाणी की है.
शोएब ने कहा कि हालांकि, पाकिस्तान की टीम प्रति बॉल रन के हिसाब से खेली, लेकिन आखिर उस गेंदबाजी में ऐसा क्या था, जो आपको इतनी ज्यादा मुश्किल हुयी. थोड़ी सी गेंद स्विंग हुई, लेकिन यही आपके लिए काफी है. वास्तव में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन बहुत ही औसत दर्जे का रहा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Sri Lanka के सभी खिलाड़ी-कोचिंग स्टाफ की Covid-19 रिपार्ट आई सामने, जानिए पूरी डिटेल्स
शोएब ने कहा कि पाकिस्तान की बल्लेबाजी बहुत ही ज्यादा खराब रही. और जो लक्षण हैं, उसे देखते हुए परिणाम 3-0 होने जा रहा है. शोएब ने तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान ने यह औसत प्रदर्शन करने के लिए कड़ा परिश्रम किया है. हमारी बल्लेबाजी ने हमेशा ही टीम को नीचा दिखाया और यह परंपरा अब भी जारी है. शोएब आगे बोले कि लॉर्ड्स की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं थी. और ऐसे में प्रदर्शन की जिम्मेदारी पूरी तरह से बल्लेबाजों पर थी. उन्होंने कहा कि इस तरह की हार फैंस के मूड को खराब करेंगी. इस तरह की जीत युवाओं को टीम को फॉलो करने के लिए प्रेरित नहीं करती.
पूर्व ऑलराउंडर ने रोहित शर्मा को वर्तमान में विश्व का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट ओपनर करार दिया
अख्तर ने कहा कि किसी को भी आलोचना करने में आनंद नहीं आता, लेकिन इस टीम का खेल देखने के बाद कौन सा बच्चा क्रिकेट खेलना शुरू करेगा? शोएब ने पीसीबी पर भी ताना कसते हुए कहा कि पीसीबी की योजना ऐसी है कि किसी को भी क्रिकेट देखनी नहीं चाहिए और न ही इसका अनुसरण करना चाहिए. पूर्व सीमर बोले कि पाक टीम हमेशा ही टी20 की मनोदशा में रहती है और उसके पास वनडे के लिए जरूरी धैर्य और योग्यता नहीं है.
VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं