एक तरफ भारत की टी20 टीम दूसरा मैच खेलने को तैयार है, तो इसके बाद खेले जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के खिलाड़ी भी तैयारियों को लेकर हरकत में आ गए हैं. पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने शुक्रवार को अपनी तैयारियां मुंबई में अली बाग में तैयारियों का आगाज किया. और उन्होंने भारत के पूर्व सहायक कोच संजय बांगड़ की निगरानी में नेट पर खासा जमकर पसीना बहाया. और देखते ही देखते उनकी प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसी के साथी कोहली के चाहने वालों के बीच उन रिकॉर्डों की भी जोर-शोर से चर्चा शुरू हो गई, जिन पर विराट के साथ-साथ फैंस की भी नजर गड़ी हुई है. और इन रिकॉर्डों का बनना लगभग तय है. चलिए बारी-बारी से इनके बारे में जान लीजिए:
KING KOHLI IS COMING TO RULE. 🐐
— Tanuj (@ImTanujSingh) July 2, 2026
- Virat Kohli practices with Sanjay Banger at Alibaug ahead of ODI series against England.pic.twitter.com/DE79R2FsZc
1. बनेंगे सिर्फ दूसरे बल्लेबाज
कोहली वनडे में पंद्रह हजारी बनने के लिए सिर्फ 203 रन की दरकार है. और पूरी उम्मीद है कि विराट तीन मैचों में यह आंकड़ा जरूर हासिल कर लेंगे. इस उपलब्धि को हासिल करते ही विराट सचिन तेंदुलकर (18,426) के बाद वनडे में 15 हजार का आकंड़ा हासिल करने वाले इतिहास में सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.
Virat Kohli is funny. When India had an ODI series in India, he practiced in England. Now that the ODI series is in England, he's practicing in India.😅❤️ pic.twitter.com/DBPzbzJ84n
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) July 3, 2026
2. इंग्लैंड के खिलाफ सफल भारतीय
जब बात खेल के तीनों फॉर्मेंटों में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने की आती है, तो कोहली इस मामले में भी सचिन से आगे निकलने के मुहाने पर हैं. इसके लिए विराट को सिर्फ 12 रन और भर बनाने हैं. और ऐसा करते ही कोहली, सचिन के 3,990 रनों के आंकड़े को पीछे छोड़ देंगे
3. ब्रेडमैन, स्मिथ क्लब में होंगे शामिल
विराट 21 रन बनाने ही इंग्लैंड के खिलाफ चार हजार रन बनाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो जाएंगे. पूर्व में सर डॉन ब्रेडमैन और स्टीव स्मिथ ही कारनामे को अंजाम दे सके हैं. ब्रेडमैन ने तो टेस्ट ही खेले हैं और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 37 टेस्ट में 5028 रन, तो स्टीव स्मिथ ने तीनों फॉर्मेटों में मिलाकर 5094+ रन बनाए हैं. टेस्ट में 13 शतकों से 3682, तो वनडे और टी20 में मिलाकर स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ 1412 से ज्यादा रन बनाए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं