विज्ञापन

आज नजर वैभव-आर्चर टक्कर पर, सूर्यवंशी ने जोफ्रा को भेजा था 'अनचाहे क्लब' में, कई दिग्गज हो चुके शिकार

पिछले मैच में वैभव सिर्फ 14 बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन आज उनके करोड़ों चाहने वालों की नजर उनकी उस यूएसपी पर लगी है, जिसने दुनिया भर के बॉलरों को परेशान किया हुआ है

आज नजर वैभव-आर्चर टक्कर पर, सूर्यवंशी ने जोफ्रा को भेजा था 'अनचाहे क्लब' में, कई दिग्गज हो चुके शिकार
वैभव सूर्यवंशी
Source: Social media

India V/S England 2nd T20I: पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया आज नॉटिंघम में तीसरे मैच में अंग्रेजों से भिडने जा रही है. पिछले मैच में इंग्लैंड 4 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे हो गया था. और अब जब टीम अय्यर की नजर बराबरी पर लगी है, तो करोड़ों भारतीयों की नजर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पर गड़ी हैं क्योंकि नॉटिंघम की रनों से भरपूर पिच पर आज उनका बल्ला कोहराम मचा सकता है. और इसके लिए उनकी टक्कर होगी राजस्थान के लिए खेलने वाले स्टार पेसर जोफ्रा आर्चर के साथ. चाहे राजस्थान का नेट सेशन हो या फिर कोई मैच, इन दोनों में खासी लगी रहती है कि कौन किसको मात देगा. पिछले मैच में तो वैभव 14 रन पर ही आउट  हो गए, लेकिन उन्होंने जोफ्रा को 'अनचाहे क्लब' में भेजा दिया

कोई बॉलर नहीं चाहता यह क्लब!

वैभव ने ओल्ड ट्रैफर्ड में 10 गेंदों पर 14 रन बनाए थे, लेकिन जड़े दो छक्कों से सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि वह इस स्तर पर भी निर्भीक और बेखौफ अंदाज में ही खेलेंगे. और ओल्ड ट्रैफर्ड में वैभव ने वही किया, जो उन्होंने बड़े-बड़े दिग्गजों के साथ किया था. इंग्लिश पेसर जब अपना पहला ओवर लेकर आए, तो वैभव ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया, जो उनकी यूएसपी रही है. और आज करोड़ों भारतीय और वैभव सूर्यवंशी के प्रशंसक इस यूएसपी को फिर से दोहराने की उम्मीद कर रहे हैं.  


जानें वैभव ने कब-कब किया पहले ऐसा, बन गया 'अनचाहा क्लब' 

1. ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ आक्रामक रुख: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, गुवाहाटी, IPL 2026

बोल्ट बनाम सूर्यावंशी: यह इन सब में सबसे बड़ा छक्का है. थोड़ी छोटी गेंद जो पैड्स पर आ रही थी। सूर्यावंशी ने एंगल का फायदा उठाया और इसे डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से उछाल दिया!

2. शार्दुल ठाकुर की गेंद पर फ्लैट-बैटेड स्मैश: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, जयपुर, IPL 2025

ठाकुर बनाम सूर्यावंशी: अपनी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया!! गेंद एक्स्ट्रा-कवर बाउंड्री के पार जा गिरी! वह पहली ही गेंद पर पीछे हटे और ऑफ स्टंप के आस-पास की इस लेंथ बॉल को फ्लैट-बैट (सीधे बल्ले) से मारते हुए बेहतरीन छक्का बटोरा

3. पैट कमिंस पर प्रहार: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, जयपुर, IPL 2026

कमिंस बनाम सूर्यवंशी: डीप मिडविकेट के पास कोई मौका नहीं था! सूर्यवंशी ने कमिंस की पहली ही गेंद पर छक्का मार दिया! यह एक छोटी गेंद थी जो एंगल के साथ बाहर की तरफ जा रही थी. सूरयावंशी ने इसका इंतजार किया और स्क्वायर के सामने एक जोरदार पुल शॉट खेला. फील्डर सिर्फ गेंद को हवा में उड़ते हुए देखता रह गया।

4. एंगिडी को निशाने पर लेना: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली, IPL 2026

एंगिडी बनाम सूर्यावंशी: पहली गेंद और सूर्यावंशी का छक्का न हो? यह तो मुमकिन ही नहीं. उन्हें यहा छक्का तो मिला, लेकिन वो गोल्डन डक (पहली गेंद पर आउट) होने का जोखिम उठा रहे थे. पुल शॉट उछलते हुए डीप-बैकवर्ड-स्क्वायर-लेग फील्डर के ठीक ऊपर से निकल गया. गेंद ज्यादा से ज्यादा बैक ऑफ लेंथ थी. सूर्यवंशी पूरी तरह सीधे खड़े नहीं थे और उन्होंने हिप-हाइट (कमर की ऊंचाई) के पास से बल्ला उठाते हुए स्विंग किया.

5. बुमराह पर दबदबा: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, गुवाहाटी, IPL 2026

बुमराह बनाम सूर्यावंशी:  मिडिल और लेग स्टंप के स्लॉट में, जो थोड़ी अंदर की तरफ आ रही थी। 131.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई गेंद को सूर्यवंशी ने बड़ी ही सहजता से मिड ऑन के ऊपर से फ्लिक कर दिया.

6. आवेश खान पर आक्रमण: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, जयपुर, IPL 2025

आवेश खान बनाम सूर्यावंशी: गेंद को सीधे ग्राउंड के बाहर भेज दिया! इस बच्चे में बहुत ताकत है! यह गेंद एंगल के साथ अंदर आ रही थी और ऑफ स्टंप के करीब फुलिश लेंथ पर थी, सूर्यावंशी क्रीज में गहरे टिके रहे और गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया.

7. वॉशिंगटन सुंदर की धुनाई: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, जयपुर, IPL 2025

वॉशिंगटन सुंदर बनाम सूर्यवंशी: सुंदर की तरफ से बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए विकेट के चारों ओर से (अराउंड द विकेट) बहुत छोटी गेंद, सूर्यवंशी ने बैकफुट पर जाकर गेंद को डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री के ऊपर से पुल कर दिया. 

8. करीम जनत को मिली सजा: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, जयपुर, IPL 2025

 पैड्स पर बेहद फुल लेंथ गेंद और सूर्यवंशी ने पूरी ताकत से फ्लिक करके पहले ही गेंद को छह रन के लिए बाउंड्री के पार भेज दिया

9. आकाश सिंह बनाम सूर्यवंशी: गेंद उनके सीने की ऊंचाई तक उठी और उन्होंने इसे फील्डर के ऊपर से स्वाइप कर दिया, जिसे कुछ पलों के लिए लगा था कि वह शायद कैच पकड़ लेगा, लेकिन वैभव ने इस पहली ही गेंद को छक्के में तब्दील कर दिया

यह भी पढ़ें:  'यह उनका शॉट नहीं है', वैभव सूर्यवंशी के 14 रन पर स्टंप आउट होने पर सुनील गावस्कर ने किया रिएक्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, England, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com