विज्ञापन

DPL 2026 Final: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स बनी चैंपियन, साउथ दिल्ली को 6 विकेट से हराया

DPL 2026 Final: विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने जीत लिया है. स्ट्राइकर्स ने बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए खिताबी मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 6 विकेट से मात दी.

DPL 2026 Final: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स बनी चैंपियन, साउथ दिल्ली को 6 विकेट से हराया
North Delhi Strikers
IANS

DPL 2026 Final: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस टीम ने बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए खिताबी मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 6 विकेट से मात दी. पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने तय ओवरों में 6 विकेट खोकर 122 रन बनाए. टीम को पहली ही गेंद पर प्रिया पुनिया (0) के रूप में झटका लगा, जिसके बाद तनिष्का सिंह ने तनीषा सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 16 रन जोड़े.

तनिष्का 18 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद तनीषा ने कप्तान श्वेता सेहरावत के साथ तीसरे विकेट के लिए 29 गेंद में इतने ही रनों की साझेदारी करते हुए टीम को जैसे-तैसे 45 के स्कोर तक पहुंचाया. तनीषा सिंह 25 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद कप्तान श्वेता ने मोर्चा संभाला. उन्होंने निशिका सिंह के साथ 40 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम को 88 के स्कोर तक पहुंचाया. श्वेता टीम के खाते में 31 रन बनाकर आउट हुईं.

इसके बाद दिशा नागर और निशिका सिंह ने पांचवें विकेट के लिए 25 रन बनाए. निशिका 39 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. 30 गेंदों की पारी में उन्होंने 1 छक्का और 4 चौके लगाए. विपक्षी खेमे से रशिका बेनीवाल, अपेक्षा आनंद, प्रिया मिश्रा, नजमा और अर्चना को 1-1 सफलता हाथ लगी.

19 ओवरों में दर्ज की खिताबी जीत

इसके जवाब में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 19 ओवरों में खिताबी जीत दर्ज कर ली. इस टीम को 9 के स्कोर पर उपासना यादव (9) के रूप में पहला झटका लगा. इसके बाद टीम ने 15 के स्कोर पर शिवी शर्मा (2) का विकेट भी गंवा दिया. यहां से अर्चना ने कप्तान आयुषी सोनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 71 रन की पारी खेली. अर्चना 36 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 40 रन बनाकर पवेलियन लौटीं.

टीम को 86 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा, जिसके बाद आयुषी सोनी ने नजमा के साथ चौथे विकेट के लिए 21 गेंदों में 19 रन जोड़े. आयुषी 39 गेंदों में 3 चौकों के साथ 43 रन बनाकर आउट हुईं. जब टीम का चौथा विकेट गिरा, उस समय तक स्कोर 105 पहुंच गया था. यहां से नजमा ने समायरा राघव के साथ 13 गेंदों में 23 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई. विपक्षी खेमे से रूपाली मोहन, तनीषा सिंह और एकता भड़ाना को 1-1 सफलता हाथ लगी.

ये भी पढ़ें-  Asia Cup 2026: 'कैप्टन इंडिया को हराना है,' PAK कप्तान की फैंस ने बढ़ाई टेंशन, रिकॉर्ड में भारत का दबदबा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com