विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2017

'झगड़े' का VIDEO आने के बाद बेन स्टोक्स के एशेज में खेलने पर संदेह

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स के पिछले दिनों सड़क पर झगड़े का वीडियो 'सन अखबार' की वेबसाइट पर आने के बाद उनके एशेज में खेलने पर संदेह पैदा हो गया है.

'झगड़े' का VIDEO आने के बाद बेन स्टोक्स के एशेज में खेलने पर संदेह
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स. (फाइल फोटो)
  • वीडियो में स्टोक्स दो लोगों के साथ हाथापाई करते दिख रहे हैं
  • चोट लगने के बावजूद स्टोक्स को 16 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है
  • हाथापाई की जांच पुलिस कर रही है
लंदन: इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स के पिछले दिनों सड़क पर 'झगड़े' का वीडियो 'सन अखबार' की वेबसाइट पर आने के बाद उनके एशेज में खेलने पर संदेह पैदा हो गया है. इस वीडियो में स्टोक्स दो लोगों के साथ हाथापाई करते दिख रहे हैं. इसमें से एक के हाथ में बोतल है.

यह भी पढ़ें : इयोन मोर्गन बोले-बैट, बॉल यहां तक कि फील्डिंग से भी प्रभावित करते हैं बेन स्‍टोक्‍स

हाथापाई में स्टोक्स के हाथ में चोट लगने के बावजूद भी उन्हें एशेज के लिए जो रूट के नेतृत्व में चुनी गई 16 सदस्यीय टीम का उप कप्तान बनाया गया है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा, आज रात पहली बार हमने ने फुटेज देखा है. इस मामले की जांच पुलिस कर रही है, जो सभी मौजूद सबूतों की पड़ताल करेगी और हमें उस प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए. सोमवार को तड़के गिरफ्तार होने के बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज के चौथे मैच से बाहर रहना पड़ा था. हालांकि शाम में उन्हें बिना किसी आरोप के रिहा कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें : इंग्‍लैंड के इस हरफनमौला की फिटनेस को लेकर आशंकाओं को मोर्गन ने किया खारिज...

VIDEO: अब मैदान पर की बदसलूकी तो होना पड़ेगा बाहर
ईसीबी के क्रिकेट निदेशक एंड्रयू स्ट्रॉस ने कहा, 'वह फिलहाल टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई विचाराधीन है.' टीम के कोच ट्रेवर बेलिस से जब सीरीज के बीच में देर रात तक खिलाड़ियों के बाहर रहने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'सीरीज के बीच में खिलाड़ियों का देर रात तक बाहर रहना गैर पेशेवर था.' 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ben Stokes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com