भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच हेगली ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है. टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में भारत की पूरी टीम 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, भारत ने अपने दूसरे दिन के स्कोर 116/6 से आगे खेलना शुरू किया. स्कोर बोर्ड में एक रन जुड़ने के बाद ही मैट हेनरी ने अंशुल कंबोज को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा. अंशुल हेनरी की बाहर की तरफ जाती हुई गेंद पर बल्ला लगा बैठे और स्लिप में हेनरी निकोल्स को कैच देकर आउट हुए
इसके बाद ध्रुव जुरेल ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी की और उन्हें आकाश दीप के रूप में बढ़िया जोड़ीदार मिला. दोनों ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 74 गेंदों में 46 रन जोड़े. आकाश की 52 गेंदों में खेली गई 29 रनों की पारी का अंत नाथन स्मिथ ने किया. आकाश ने अपनी इस पारी में 4 चौके लगाए.
हालांकि, जुरेल एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के बूते भारतीय टीम को फॉलोऑन से बचाया. उन्होंने नौवें विकेट के लिए डेब्यूटेंट गुरनूर बरार संग मिलकर 123 गेंदों में 64 रनों की अहम साझेदारी निभाई. गुरनूर 46 गेंदों का सामना करने के बाद एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर काइल जेमीसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए.
जुरेल भारत की ओर से आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे. जुरेल अपने शतक से 12 रन दूर रह गए और 170 गेंदों का सामना करने के बाद 88 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस महत्वपूर्ण पारी में जुरेल ने 14 चौके लगाए. पिछली 5 इनिंग्स में भारतीय बल्लेबाज ने चौथी बार 50 या उससे अधिक रनों की पारी खेली.
ध्रुव जुरेल न्यूजीलैंड टेस्ट दौरे पर दो बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय नंबर 7 बल्लेबाज बन गए हैं.
- 2009 में एमएस धोनी
- 2026 में ध्रुव जुरेल
न्यूजीलैंड में नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए एक से अधिक टेस्ट अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
किरण मोरे – 2 अर्धशतक (1990)
एमएस धोनी – 2 अर्धशतक (2009, 2014)
ध्रुव जुरेल – 2* अर्धशतक (2026)
यह भी पढ़ें | मोहम्मद सिराज की अनदेखी, गंभीर के फैसले पर सुनील गावस्कर और अश्विन आमने-सामने
यह भी पढ़ें | जायसवाल ने पकड़ा 'सुपरमैन' कैच, डाइव लगाकर कॉनवे को भेजा पवेलियन, VIDEO
यह भी पढ़ें | कारगिल से पहले पत्नी को लिखी थी चिट्ठी, आज बेटे ध्रुव जुरेल की पारी देख गर्व करते हैं वीर सैनिक पिता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं