विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

सैलरी दोगुना होने के बाद भी खुश नहीं है धौनी और कोहली, अब उठाया यह कदम

अनबंध के तहत कुछ समय पहले ही दो गुना की गई थी ग्रेड ए के तहत आने वाले खिलाड़ियों की सैलरी

Also Read in
सैलरी दोगुना होने के बाद भी खुश नहीं है धौनी और कोहली, अब उठाया यह कदम
फाइल फोटो
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपनी सैलरी बढ़ने के बाद भी खुश नहीं है. खबरों के अनुसार दोनों खिलाड़ियों ने इस बाबत प्रशासकों की समिति (सीओए) प्रमुख विनोद राय के सामने अपनी  बात रखी है. हालांकि इनकी सैलरी में और बढ़ोतरी इतना आसान भी नहीं लग रहा है. इसके लिए राय को बीसीसीआई की आम सभा की मंजूरी लेनी होगी. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही दोनों खिलाड़ियों की सैलरी में केंद्रीय अनुबंध के तहत दो गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई थी. नए अनुबंध के मुताबिक ग्रुप-ए में शामिल खिलाड़ियों को अब हर साल दो करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि पहले यह राशि एक करोड़ रुपये थी.

यह भी पढ़ें: धोनी के साथ अपने रिश्तों को लेकर अब विराट कोहली ने दिया यह बयान

वार्षिक अनुबंध में शत प्रतिशत बढ़ोतरी के बावजूद खिलाड़ी खुश नहीं हैं.  भारतीय टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने प्रशासकों की समिति के सामने भी पहले ऐसी मांग रखी थी. कुंबले ने ग्रेड-ए क्रिकेटरों की वार्षिक अनुबंध राशि पांच करोड़ रुपये करने का आग्रह किया था.

VIDEO: प्रदूषण कम करने के लिए विराट कोहली ने की अपील 


खास बात यह है कि सीओए द्वारा सुप्रीम कोर्ट को सौंपी गई अपनी तीसरी स्थिति रिपोर्ट में केंद्रीय अनुबंध में बदलाव की प्रस्तावित सिफारिशों का भी जिक्र किया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Mahender Singh Dhoni, Kohli-Dhoni, Salary Hike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com