आईपीएल 2026 (IPL 2026) से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का बोरिया बिस्तर बंध चुका है. हर बार की तरह इस बार भी कई खिलाड़ियों से टीम को उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद थी. मगर इस बार भी उन्होंने फ्रेंचाइजी को निराश ही किया. जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी सीजन से पहले टीम उनसे मुंह मोड़ सकती है. जिन खिलाड़ियों का जारी सीजन में प्रदर्शन शोचनीय रहा है और टीम अगले सीजन से पहले उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती है, तो उन खिलाड़ियों का नाम कुछ इस प्रकार हैं-
प्रशांत वीर (14.20 करोड़)
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से ताल्लुक रखने वाले युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर को टीम से काफी उम्मीद थी. फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में रिकॉर्ड तोड़ बोली लगाते हुए उन्हें 14.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम धनराशि में अपने साथ जोड़ा था. मगर मैदान में जब प्रदर्शन की बारी आई तो वह बुरी तरह से नाकाम रहे. टीम के लिए उन्होंने कुल छह मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच पांच पारियों में वह केवल 91 रन ही बना पाए.
वहीं गेंदबाजी के दौरान जब उन्हें मौका मिला तो वह एक भी सफलता प्राप्त नहीं कर पाए. जिसके बाद कप्तान का उनके ऊपर से भरोसा उठ गया और दोबारा उन्हें गेंदबाजी मोर्चे पर नहीं लगाया. आगामी सीजन से पहले अब फ्रेंचाइजी उनके नाम पर जरूर विचार करेगी. क्योंकि इतनी बड़ी धनराशि खर्च करने के बावजूद उन्होंने टीम हर किसी को निराश किया है.
खलील अहमद (4.8 करोड़)
हर साल की तरह इस बार भी सीएसके की टीम को खलील अहमद से काफी उम्मीदें थी. मगर वह उन उम्मीदों पर बिल्कूल खरे नहीं उतर पाए. टीम के लिए इस साल उन्होंने कुल पांच मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह पांच पारियों में केवल दो विकेट ही चटका पाए, जो कि बेहद की शोचनीय है.
मुकेश चौधरी (30 लाख रुपये)
पहले सीजन में अपनी शानदार गेंदबाजी से हर किसी का दिल जीतने वाले राजस्थान के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी का प्रदर्शन भी पूरे सीजन में डगमगाया हुआ ही रहा. उन्होंने टीम के लिए कुल आठ मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच आठ पारियों में आठ विकेट ही चटका पाए. इस दौरान उनकी पूरे सीजन में धुनाई होती रही. जिसके उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी सीजन से पहले फ्रेंचाइजी उनसे दूरी बना सकती है.
डेवाल्ड ब्रेविस (2.2 करोड़)
इस साल ब्रेविस का बल्ला भी बिल्कुल खामोश रहा. टीम के लिए उन्होंने 11 मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह आठ पारियों में केवल 151 रन ही बना पाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी देखने को नहीं मिला. जिसके बाद उनके प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे हैं.
शिवम दुबे (12 करोड़)
शिवम दुबे को टीम से काफी आस थी, लेकिन इस बार वह भी फ्लॉप रहे. यहीं नहीं उनके स्ट्राइक-रेट और मैच फिनिश करने की क्षमता में भी गिरावट देखी गई है. जिसके बाद उनके भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं.
सीएसके की तरफ से इस साल शिवम दुबे ने कुल 13 मुकाबलों में हिस्सा लिया. जहां वह 12 पारियों में 270 रन बनाने में कामयाब रहे, जो कि उनके मौजूदा कद के हिसाब से सही नहीं कहा जा सकता है.
यह भी पढ़ें- IPL 2026: भारतीय दिग्गज ने कर दी भविष्यवाणी, इस टीम को मात देते हुए फाइनल खेल रही है RCB
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं