विज्ञापन

IND vs AFG: जडेजा-अक्षर की होगी छुट्टी! IPL में रनों का अंबार लगाने वाले इन दो खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, प्लेइंग XI

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को आराम दिया जा सकता है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है.

IND vs AFG: जडेजा-अक्षर की होगी छुट्टी! IPL में रनों का अंबार लगाने वाले इन दो खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, प्लेइंग XI
भारतीय खिलाड़ी

क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त होने के बेहद करीब है. भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट मुकाबला छह जून से शुरु हो रहा है. अहम मुकाबले से पहले बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि आगामी टेस्ट मैच से अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को आराम दिया जा सकता है. क्योंकि पिछले काफी दिनों से दोनों वरिष्ठ खिलाड़ी लगातार शिरकत कर रहे हैं. आगामी सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल का हिस्सा भी नहीं है. यहीं वजह है कि चयनकर्ताओं ने इन दोनों धुरंधरों को आराम देकर युवाओं को आजमाने का फैसला लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित जडेजा और पटेल की गैरमौजूदगी में देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. इन दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल में भी सराहनीय प्रदर्शन किया है.  

आईपीएल के 19वें सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज थे सुदर्शन

साई सुदर्शन के सराहनीय खेल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल के 19वें सीजन में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे थे. वहीं पडिक्कल का बल्ला भी खूब चला था. वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में 17वें पायदान पर रहते हुए अपना सफर समाप्त किया था. 

साई सुदर्शन ने देश की प्रतिष्ठित लीग में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए कुल 17 मुकाबलों में हिस्सा लिया था. इस बीच वह 17 पारियों में 45.13 की औसत से 722 रन बनाने में कामयाब हुए थे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से एक शतक और आठ अर्धशतक देखने को मिला था. 

वहीं देवदत्त पडिक्कल आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 16 मैच की 15 पारियों में 33.14 की औसत से 464 रन बनाने में कामयाब हुए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 168.72 का रहा था. आईपीएल के 19वें सीजन में पडिक्कल के बल्ले से कुल तीन अर्धशतक देखने को मिले थे. 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबले में यशस्वी और राहुल का खेलना लगभग कंफर्म है. वहीं मध्यक्रम का भार साई सुदर्शन,  कैप्टन गिल और देवदत्त पडिक्कल के कंधों पर हो सकता है. विकेट कीपर खिलाड़ी के तौर पर ऋषभ पंत शिरकत करते हुए नजर आएंगे. ऑलराउंडर के तौर पर वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है. तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी सिराज और कृष्णा के कंधों पर रहेगी. मुख्य स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव पहली पसंद हो सकते हैं. 

कुछ इस प्रकार हो सकती है प्लेइंग इलेवन 

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

यह भी पढ़ें- ढाई साल टीम इंडिया से रहे बाहर, दो वर्ल्ड कप से चूके, अब क्यों कप्तानी की रेस में सबसे आगे निकले 'सरपंच साहब'?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com