
9.5 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर कट करते हुए तेज़ी से 2 रन लिया|
9.4 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल, पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिल गया|
इयोन मॉर्गन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
9.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! सॉफ्ट डिसमिसल!!! 19 रन बनाकर त्रिपाठी लौटे पवेलियन| कवर्स बाउंड्री पर ललित यादव का एक आसान सा कैच| चतुराई से बल्लेबाज़ को बाहर की गेंद का लालच दिया| धीमी गति से डाली गेंद| हवा में मार बैठे त्रिपाठी और सीधा फील्डर की गोद में गई गेंद| एक अहम विकेट यहाँ पर गिरती हुई| 70/2 कोलकाता|
9.2 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को दूर से ही ड्राइव करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की दिशा में गई| फील्डर पीछे मौजूद नही एक टप्पा खाकर गेंद सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
9.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने निकलकर खेलने का प्रयास किया| बल्ले पर नही आई बॉल कीपर के हाथ में गई|
8.6 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| 65/1 कोलकाता|
8.5 ओवर (1 रन) एक बार फिर से फील्ड से खेलते हुए बल्लेबाज़ ने सिंगल चुरा लिया|
8.4 ओवर (1 रन) इस बार सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
8.3 ओवर (2 रन) क़दमों का इस्तेमाल!! गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला, दो रनों का मौका बन गया|
8.2 ओवर (1 रन) लेग साइड पर गेंद को फ्लिक करते हुए सिंगल हासिल किया|
8.1 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ़ पर गेंद को पुश किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
7.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! गिल के बल्ले से आती हुई बड़ी हिट| आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर स्वीप किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
7.5 ओवर (0 रन) मिड ऑन की ओर पुश किया| अक्षर ने खुद ही भागकर गेंद को फील्ड किया, रन नही हुआ|
7.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर हवा में खेला| फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई गेंद, एक रन मिला|
7.3 ओवर (1 रन) पॉइंट की ओर गेंद को पुश करते हुए सिंगल लिया|
7.2 ओवर (0 रन) सामने की ओर गेंद को पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को पकड़ा, रन नही आया|
7.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर रन लिया|
6.6 ओवर (1 रन) शॉटपिच गेंद को पुल किया लॉन्ग ऑन की तरफ जहाँ से एक रन हुआ|
6.5 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को त्रिपाठी ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| ललित ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
6.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
6.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
6.2 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ के ऊपर से खेला| एक टप्पा खाकर फील्डर के हाथ में गई गेंद| इसी बीच बल्लेबाजों ने एक रन लिया|
6.1 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 45/1 कोलकाता| फ़िलहाल क्रीज़ पर शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| इसी बीच मॉर्गन की सेना को पहला झटका नितीश राणा के रूप में लगा| लेकिन अब इन दोनों बल्लेबाजों के बीच एक साझेदारी पनपती हुई नज़र आ रही है जोकि कोलकाता के लिए बेहतर चीज़ होगी| दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत एक और विकेट लेने के तलाश में होंगे...
5.6 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
5.5 ओवर (4 रन) चौका!! हवा में गेंद, मिड ऑन पर रबाडा का एक शानदार प्रयास लेकिन कैच तक पहुँच नहीं पाए| एक भरसक प्रयास था लेकिन गेंद से थोड़ा सा दूर रह गए और बॉल टप्पा खाने के बाद सरसराते हुए सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने चिप कर दिया था इस बार|
5.4 ओवर (1 रन) गैप में इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
5.3 ओवर (1 रन) नॉट आउट!! बाल बाल बचे गिल| मिड ऑफ़ से स्टीव स्मिथ का डायरेक्ट हित लेकिन सही समय पर क्रीज़ में पहुँच गए थे बल्लेबाज़| हलके हाथों से इस गेंद को मिड ऑफ़ फील्डर की तरफ खेला जहाँ से रन की मांग की और पूरा भी किया|
5.2 ओवर (4 रन) चौका!! फुल टॉस गेंद लेकिन ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर| बल्लेबाज़ के लिए तोहफा था ये, गैप में उसे मारा, कवर्स बाउंड्री की तरफ निकल गई गेंद जहाँ से एक आसन सी बाउंड्री हासिल हुई| कमाल की लय में दिखते हुए गिल यहाँ पर|
5.1 ओवर (2 रन) पैरों पर डाली गई गेंद को मिड विकेट बाउंड्री की तरफ खेला| दो रन मिल गए| गब्बर ने इस गेंद को फील्ड कर लिया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| फुल टॉस गेंद को गिल ने कवर्स की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|