रविवार को क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम एक्शन में होगी तो उसे जीत के अलावा कुछ मंजूर नहीं होगा. क्योंकि यह जीत उसे सेमीफाइनल का टिकट दिलाएगी. वनडे चैंपियन हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप के खिताह पर नजरें जमाए हुए हैं. वहीं इस मुकाबले में दीप्ति शर्मा के निशाने पर एक मेगा रिकॉर्ड होगा. बांग्लादेश के खिलाफ विकेट लेने से चूंकी दीप्ति अगर ऑस्ट्रेलिया के खिालफ एक भी शिकार करने में सफल हुईं तो वह महिला क्रिकेट में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वालीं गेंदबाज बन जाएंगी.
फिलहाल दीप्ति और झूलन गोवस्वामी इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. दोनों के नाम 355 विकेट हैं. ऐसे में दीप्ति की कोशिश रविवार को यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम करने की होगी. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की गेंदबाज कैथरीन साइवर ब्रंट मौजूद हैं, जिन्होंने कुल 335 विकेट निकाले हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिसा पेरी 332 विकेट के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं. इंग्लैंड की स्पिन गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन 327 विकेट लेकर पांचवें नंबर पर हैं.
महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज
- झूलन गोस्वामी – 355 विकेट
- दीप्ति शर्मा – 355 विकेट
- कैथरीन स्किवर-ब्रंट – 335 विकेट
- एलिस पेरी – 332 विकेट
- सोफी एक्लेस्टोन – 327 विकेट
दीप्ति ने यह उपलब्धी नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में हासिल की थी. लेकिन उसके बाद से वह दो मुकाबले खेल चुकीं हैं और दोनों में उनका विकट का कॉलम खाली रहा. बता दें, दीप्ति ने 124 मैचों में 166 विकेट लिए हैं. जबकि टेस्ट में उन्होंने सिर्फ़ छह मैचों में 22 विकेट लिए हैं. T20I में उनके नाम 147 मैचों में 167 विकेट हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं