विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2017

सम्मान : वीरेंद्र सहवाग के नाम पर होगा फिरोजशाह कोटला का गेट नंबर-2   

कोटला मैदान के गेट संख्या 2 को 31 अक्टूबर को सहवाग के नाम पर रखा जाएगा. इसके एक दिन बाद भारतीय टीम यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का पहला टी-20 मैच खेलेगी.

सम्मान : वीरेंद्र सहवाग के नाम पर होगा फिरोजशाह कोटला का गेट नंबर-2   
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग.
  • 31 अक्टूबर को गेट नंबर-2 को मिलेगा सहवाग का नाम
  • 1 नवंबर को यहीं न्यूजीलैंड के साथ टी-20 मैच खेला जाएगा
  • डीडीसीए ने कहा कि उनकी उपलब्धियों के लिए दिया जा रहा सम्मान
नई दिल्ली: दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने फिरोजशाह कोटला मैदान के एक गेट का नाम भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम पर रखने का फैसला किया है. कोटला मैदान के गेट संख्या 2 को 31 अक्टूबर को सहवाग के नाम पर रखा जाएगा. इसके एक दिन बाद भारतीय टीम यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का पहला टी-20 मैच खेलेगी.

यह भी पढ़ें : सहवाग ने टीम इंडिया के दुश्मन रॉस टेलर को बोला 'दर्जी', फिर मिला हैरान करने वाला जवाब

डीडीसीए के प्रशासक न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) विक्रमजीत सिंह ने कहा, पूर्ववर्ती प्रबंधन ने सहवाग की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए गेट संख्या दो उनके नाम पर रखने का वादा किया था. इसे मैं प्रभाव में ला रहा हूं. उन्होंने कहा, यह दिल्ली की टीम में अहम भूमिका निभाने वाले क्रिकेटरों के योगदान को मान्यता देने की कई अन्य पहल की शुरुआत है.

VIDEO:  मैदान पर की बदसलूकी तो पड़ेगा महंगा


डीडीसीए के अन्य दिग्गजों के नामों का आकलन और सिफारिश करने के लिए समिति गठित की गई है. इनमें वे दिग्गज शामिल हैं जिनके योगदान को मान्यता मिलनी चाहिए और स्टेडियम के विभिन्न हिस्सों में यह दिखना चाहिए.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virender Sehwag, Feroz Shah Kotla Stadium
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com