विज्ञापन

DC vs PBKS: केएल राहुल ने रचा इतिहास, जड़ा छठा शतक, 19 साल में पहले बल्लेबाज बने

KL Rahul's world record: भारतीय क्रिकेट का स्तर कहां है, यह आप इससे समझ सकते हैं कि डेढ़ सौ से ऊपर की पारी खेलने वाले केएल राहुल के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं है

DC vs PBKS: केएल राहुल ने रचा इतिहास, जड़ा छठा शतक, 19 साल में पहले बल्लेबाज बने
Indian Premier League 2026: केएल राहुल ने धमाकेदार पारी खेली
X: केएल राहुल

KL Rahul's big record: जब से केएल राहुल (KL Rahul) ने लखनऊ की कप्तानी छोड़ी है, तब से उनकी बैटिंग का ग्राफ लगातार ऊपर की और गया है. और इसका बड़ा सबूत केएल राहुल ने शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स (DC vs PBKS) के खिलाफ सुपर से ऊपर अंदाज में दिया. केएल राहुल ने तूफानी शतक जड़ते हुए आईपीएल में अपना छठा शतक जड़ा, तो इसी के सात ही उन्होंने वह कारनामा कर दिखाया, जो टूर्नामेंट के 19 साल के इतिहास में पहले कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं ही कर सका. 

इतिहास में केएल राहुल पहले बल्लेबाज

केएल राहुल ने पंजाब और खासकर लेफ्टी अर्शदीप की बुरी तरह सुतली खोलते हुए तूफानी शॉटों की झड़ी लगा दी. और वह  सिर्फ 67 गेंदों पर 16 चौके और 9 छक्कों से खेली 152 रनों की नाबाद शतकीय पारी के साथ केएल राहुल आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों के लिए दो शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. दिल्ली कैपिटल्स के अलावा केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जॉयंट्स और पंजाब किंग्स के लिए दो-दो शतक बनाए हैं. वहीं, संजू सैमसन और क्विंटन डि कॉक और दो बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अलग-अलग तीन टीमों के लिए मेगा टूर्नामेंट में एक-एक शतक जड़ा है. 

पंजाब के लिए बड़ा चैलेंज 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने के बाद पथुम निसानका (11) के  रूप में पहला विकेट जल्द ही गिर गया था, लेकिन उसके बाद तो कप्तान केएल राहुल (नाबाद 152 रन, 67 गेंद, 16 चौके, 9 छक्के) और लेफ्टी नितीश राणा (91 रन, 44 गेंद, 11 चौके, 4 छक्के) ने मिलकर पंजाब के गेंदबाजों का पहले से प्रचंड गर्मी में पसीना छुड़ा दिया. इन दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 220 रन की साझेदारी की. ये धुनाई करते रहे और पंजाब के गेंदबाज गर्मी  में असाय पड़ गए. खासकर राहुल ने स्टेडियम में जमा हजारों दर्शकों के पैसे वसूल करा दिए. और उनकी इस पारी से दिल्ली ने 2 विकेट पर 264 रन बनाए.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com