दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगा कि उनके बल्लेबाज वानखेड़े स्टेडियम (Wankhedi Stadium) की बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर पहले तीन मैच खेलने के बाद चेपक की पिच से तेजी से सामंजस्य बैठाने में सफल रहे. दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराया, जो पांच हार के बाद पांच बार की चैंपियन टीम के खिलाफ दिल्ली की पहली जीत थी.
DC vs MI: शिखर धवन ने बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड, IPL में बतौर ओपनर ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पंत ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘कोविड के कारण यात्रा करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण है, लेकिन मुझे लगता है कि एक टीम के रूप में हम बाहर की चीजों पर अधिक ध्यान नहीं लगा रहे क्योंकि बीसीसीआई ने हमें अच्छा जैविक रूप से सुरक्षित माहौल और यात्रा का इंतजाम करके अच्छा काम किया है.'
पंत ने कहा, ‘‘इसलिए हमारा ध्यान क्रिकेट पर अधिक है और इस तरह की पिच से लोगों को सामंजस्य बैठाते हुए देखकर अच्छा लगा, विशेषकर तब जब आप वानखेड़े में खेलकर आ रहे हों.' दिल्ली ने ऑलराउंडर ललित यादव को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा और पंत ने कहा कि टीम प्रबंधन उन्हें निखारने का प्रयास कर रहा है. पंत बोले, ‘वह (ललित) अच्छा युवा खिलाड़ी है और हम उसे निखारने का प्रयास कर रहे हैं. हमने सोचा कि इस तरह की पिच पर वह प्रभावी हो सकता है. हां, उसका परिपक्वता दिखाना अच्छा लगा.'
VIDEO: कुछ दिन पहले कृष्णप्पा गौतम नीलामी में 9.25 करो़ड़ में बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं