विज्ञापन

डेविड वॉर्नर दोषी करार, कप्तान पर मंडराया खतरा, वकील ने की यह अपील

जज फार्नन ने कहा, "मैं स्वीकार करती हूं कि मिस्टर वार्नर द्वारा दोबारा ऐसा अपराध करने की संभावना कम है। (लेकिन) खेदजनक रूप से, न्यू साउथ वेल्स (NSW) में कई सड़क हादसों में ड्रिंक-ड्राइविंग अभी भी एक बड़ा कारक है।

डेविड वॉर्नर दोषी करार, कप्तान पर मंडराया खतरा, वकील ने की यह अपील
ऑस्ट्रेलिया पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को सिडनी की एक अदालत ने तय सीमा से अधिक शराब पीकर गाड़ी चलाने (मिड-रेंज ड्रिंक-ड्राइविंग) के मामले में दोषी ठहराते हुए 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही, 39 वर्षीय वार्नर को फिर से गाड़ी चलाने के लिए अपने वाहन में 'इंटरलॉक डिवाइस' लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. वार्नर ने पिछले महीने ईस्टर संडे (5 अप्रैल) को एक रैंडम ब्रीथ टेस्ट (सांस की जांच) में पकड़े जाने के बाद अपने आरोप स्वीकार कर लिए थे.

पूर्व टेस्ट ओपनर सड़क किनारे बने चेकिंग प्वाइंट से ठीक पहले रुक गए थे और उन्होंने एक महिला यात्री के साथ अपनी सीट बदलने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें चालक के रूप में पहचान लिया.  वार्नर ने बाद में जांच में सहयोग किया, जिसमें उनका ब्लड-अल्कोहल स्तर कानूनी सीमा से दोगुने से भी अधिक पाया गया. इस घटना ने आगामी बिग बैश लीग (BBL) सीज़न से पहले सिडनी थंडर के कप्तान के रूप में उनकी भूमिका पर भी अनिश्चितता के बादल मंडरा दिए हैं. सिडनी थंडर, सिडनी सिक्सर्स और शेफ़ील्ड शील्ड टीम न्यू साउथ वेल्स (NSW) ब्लूज़ के साथ मिलकर राज्य सरकार के शराब पीकर गाड़ी न चलाने के अभियान का हिस्सा है.

वॉर्नर के वकील ने दिया मीडिया ट्रॉयल का हवाला

वार्नर के बैरिस्टर ओवैस अहमद ने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल को दोष से बख्शा जाना चाहिए, क्योंकि व्यापक मीडिया कवरेज के परिणामस्वरूप वे पहले ही काफी गंभीर परिणाम भुगत चुके हैं. अहमद ने वेवर्ली लोकल कोर्ट को बताया कि वार्नर के मामले को ईएसपीएन और अल जज़ीरा हित अंतर्राष्ट्रीय मीडिया आउटलेट्स ने कवर किया है. उन्होंने वार्नर के व्यावसायिक (ब्रांड/कमर्शियल) अवसरों पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव की ओर भी इशारा किया, विशेष रूप से भारत और बांग्लादेश जैसे देशों में जहां वे टी20 फ्रेंचाइजी लीगों में अवसर तलाश सकते हैं. वॉर्नर को पाकिस्तान से घर लौटते समय गिरफ्तार किया गया था, जहां उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कराची किंग्स की कप्तानी की. इसके बाद वे अपना अभियान फिर से शुरू करने के लिए लौटे थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
David Andrew Warner, Australia, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com