मोहाली:
किंग्स इलेवन पंजाब को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर चमत्कारिक जीत दिलाने वाले युवा बल्लेबाज डेविड मिलर ने कहा है कि अच्छे बल्ले और अच्छी किस्मत के दम पर वह अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेल सके।
दक्षिण अफ्रीका के 23 बरस के मिलर ने 38 गेंद में नाबाद 101 रन बनाकर पंजाब को 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दिलाई।
मैच के बाद उन्होंने कहा, मैंने अपनी पारी का पूरा मजा लिया और अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने की पूरी कोशिश की। मिलर ने कहा, शुरुआती 10-15 गेंद मैं संभलकर खेलना चाहता था, लेकिन उसके बाद तेज खेलना जरूरी था, क्योंकि हमें 12 रन प्रति ओवर से लक्ष्य का पीछा करना था। बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने उस समय उन्हें जीवनदान दिया जब वह 41 रन के स्कोर पर थे।
उन्होंने कहा, मैंने शुरू में कुछ गेंद छोड़ी और मुझे जीवनदान भी मिला। किस्मत ने समय पर मेरा साथ दिया और उसके बाद मैंने मुड़कर नहीं देखा। पंजाब के कप्तान डेविड हसी ने कहा कि इस जीत से टीम का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा, टीम का मनोबल बढ़ा है। इस तरह की पारी से आत्मविश्वास बढ़ता है। गेंदबाजों की भी तारीफ करनी होगी, जिन्होंने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
किंग्स इलेवन पंजाब, डेविड मिलर, आईपीएल6, Kings Eleven Punjab, IPL 6, David Miller