CSK vs SRH IPL 2026, MS Dhoni Will Not Play vs Sunrisers Hyderabad: महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले आखिरी घरेलू मैच के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. 44 वर्षीय धोनी इस सीज़न में अब तक मैच के दिनों में किसी भी स्टेडियम में नज़र नहीं आए हैं. पूर्व कप्तान ने चेन्नई के घरेलू मैचों के दौरान भी टीम होटल में ही रुकना पसंद किया है. लेकिन, सोमवार को इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि उम्मीद है कि धोनी वहां मौजूद रहेंगे.
हालांकि, धोनी के इस मैच में खेलने की संभावना कम ही है, यहां तक कि 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर भी नहीं. ऐसा माना जा रहा है कि ट्रेनिंग सेशन के दौरान उन्हें कोई नई चोट लग गई है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ रवाना होने से पहले एक नेट सेशन के दौरान धोनी के अंगूठे में चोट लग गई थी. और लखनऊ जाने के लिए टिकट बुक करवा लेने के बावजूद, उन्होंने चेन्नई में ही रुकने का फ़ैसला किया.
मैच की पूर्व संध्या पर धोनी मैदान पर आए और नेट्स में करीब 30 मिनट तक बैटिंग की. इस दौरान, कुछ बड़े शॉट्स लगाने पर भी उनमें कोई परेशानी नज़र नहीं आई. लेकिन इस सेशन के बाद, ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने मैच में न खेलने का फ़ैसला किया है, क्योंकि वे अभी भी पूरी तरह से फ़िट नहीं हैं. फिर भी, धोनी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे और 'लैप ऑफ़ ऑनर' में हिस्सा लेंगे. यह चेन्नई सुपर किंग्स का अपने घर पर आखिरी लीग मुकाबला है.
धोनी सीज़न की शुरुआत से पहले, कॉफ इंजरी के चलते बाहर हो गए थे. जब धोनी की यह चोट ठीक हुई तो उन्हें एक नई चोट लगी. धोनी टीम के साथ अवे मैचों के लिए यात्रा भी नहीं कर रहे हैं और चेन्नई में ही रहना पसंद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: MS Dhoni का आज चेपॉक में लेंगे संन्यास? अश्विन के क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई फैंस के दिल की धड़कनें
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: रोहित-हार्दिक की चोट, बुमराह का वर्कलोड...टीम सेलेक्शन कल, इन खिलाड़ियों पर फोक्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं