विज्ञापन

ट्वीशा की बहन प्रियंका ने NDTV से की बातचीत, कहा- उस पर जॉइंट अकाउंट खोलने का दबाव डाला, मेंटल टॉर्चर किया

भोपाल में ट्वीशा शर्मा केस में नया मोड़ आया है. बहन प्रियंका ने मेंटल टॉर्चर और जॉइंट अकाउंट को लेकर दबाव के गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का कहना है कि आर्थिक तनाव के कारण ट्वीशा परेशान थी. वहीं, पति समर्थ सिंह अब भी फरार है.

ट्वीशा की बहन प्रियंका ने NDTV से की बातचीत, कहा- उस पर जॉइंट अकाउंट खोलने का दबाव डाला, मेंटल टॉर्चर किया
  • ट्वीशा शर्मा की बहन प्रियंका शर्मा ने शादी के बाद मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक दबाव के गंभीर आरोप लगाए हैं.
  • शादी के बाद ट्वीशा के पिता ने उसके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए, फिर जॉइंट अकाउंट खोलने का दबाव था.
  • पति समर्थ सिंह ने ट्वीशा पर जॉइंट अकाउंट खोलने और पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए दबाव बनाया था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Twisha Sharma Suicide Case: भोपाल में ट्वीशा शर्मा की मौत का मामला हर दिन नए खुलासों के साथ और उलझता जा रहा है. अब इस मामले में ट्वीशा की बहन प्रियंका शर्मा ने सामने आकर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि ट्वीशा को शादी के बाद लगातार मेंटल टॉर्चर दिया गया और उस पर पैसों को लेकर दबाव बनाया जाता था. प्रियंका के इन आरोपों ने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है.

बहन ने लगाए मेंटल टॉर्चर के आरोप

एनडीटीवी से बातचीत में प्रियंका शर्मा ने कहा कि उनकी बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. उन्होंने आरोप लगाया कि ट्वीशा पर बार-बार दबाव बनाया जाता था, जिससे वह काफी परेशान रहने लगी थी. परिवार के मुताबिक, यह दबाव धीरे-धीरे उसके लिए असहनीय होता जा रहा था.

जॉइंट अकाउंट खोलने का बनाया दबाव

प्रियंका ने बताया कि शादी के बाद उनके पिता ने ट्वीशा के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए थे और उसके नाम पर कुछ शेयर भी खरीदे थे. लेकिन बाद में उसके पति समर्थ सिंह उस पर जॉइंट अकाउंट खोलने के लिए दबाव डालने लगे. इतना ही नहीं, उन पैसों को अपने अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए भी कहा गया, जिसे लेकर काफी तनाव बना रहा.

परिवार का आरोप- पैसों को लेकर बढ़ता गया दबाव

परिजनों का कहना है कि आर्थिक मामलों को लेकर ट्वीशा पर लगातार दबाव बनाया गया. जब उसने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मानसिक रूप से प्रताड़ना बढ़ने लगी. यही वजह थी कि वह अंदर ही अंदर टूटती जा रही थी.

मार्च में भी दिखी थी तनाव में

प्रियंका ने यह भी बताया कि मार्च में जब वह अपनी बहन से मिली थीं, तब भी ट्वीशा काफी तनाव में लग रही थी. उसके व्यवहार से साफ महसूस हो रहा था कि वह किसी गहरी परेशानी से गुजर रही है, हालांकि उसने खुलकर ज्यादा कुछ नहीं बताया था.

घटना वाले दिन क्या हुआ था?

11 मई की शाम ट्वीशा ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर घर लौटी थी. वह सामान्य तरीके से टीवी देख रही थी. इसी दौरान उसकी मां का फोन आया और वह बात करते हुए छत पर चली गई. कुछ ही देर बाद फोन कट गया और रात करीब 10:30 बजे उसका शव फांसी पर लटका मिला.

पति अब भी फरार, पुलिस पर उठे सवाल

परिवार का कहना है कि इतनी गंभीर घटना के बाद भी पुलिस ने तेजी नहीं दिखाई. खासतौर पर पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है, जो घटना के बाद से फरार है. पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, लेकिन परिवार को अब भी इंसाफ का इंतजार है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com