लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स शनिवार को भी अहम मुकाबले में कमाल नहीं कर सकी और विराट की बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के हाथों उसे 37 रन से हार झेलनी पड़ी. चेन्नई को न ओपनरों वॉटसन और फैफ डु प्लेसी ने जरूरी ठोस शुरुआत ही दी. बीच में रायुडू ने 42 और युवा जगदीशन ने 33 रन बनाकर सहारा देने की अच्छी कोशिश की, लेेकिन लगातार विकेट गिरते रहने से चेन्नई मुकाबले से बाहर होता गया. कप्तान धोनी भी जब 10 रन बनाकर लौट गए, तो साफ हो गया कि अब चेन्नई की हार औपचारिकता भर बची है. बेंगलोर के लिए पहला मैच खेल रहे क्रिस मौरिस ने तीन अहम विकेट लिए, जबकि शार्दुल ठाकुर ने दो बल्लेबाजों को आउट किया. इससे पहले टीम विराट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोटे के 20 ओवर में 4 विकेट पर 169 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. और बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स को इस मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान रहा कप्तान विराट कोहली का, जिन्होंने नाबाद बेहतरीन 90 रन की पारी खेली. कोहली के अलावा दूसरा बेस्ट स्कोर ओपनर देवदत्त पडिकल का रहा. इससे आप कोहली की पारी के दबदबे का अंदाजा लगा सकते हैं. चेन्नई के लिए शार्दुल ठाकुर ने दो और कुरेन और चाहर ने एक-एक विकेट चटकाया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
IPL Live Score, CSK Vs RCB, Csk Vs Rcb Live, CSK Vs RCB Live Score, MS Dhoni, Virat Kohli, Dubai International Cricket Stadium