विज्ञापन

CSK vs GT: 'हमें सुधार की जरूत', चेन्नई को हराने के बावजूद गुजरात कप्तान गिल खुश नहीं, जानें क्यों

Shubman Gill's not happy: गिल ने चेन्नई को 8 विकेट से हराने के बाद बताया कि वह क्यों टीम से खुश नहीं है. और कहां काम करने की जरूरत है

CSK vs GT: 'हमें सुधार की जरूत', चेन्नई को हराने के बावजूद गुजरात कप्तान गिल खुश नहीं, जानें क्यों
Shubman Gill's not happy: शुभमन गिल ने मैच के बाद बताया कि वह क्या चाहते हैं
X: social media

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans: गुजरात टाइटन्स ने रविवार को यहां आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs GT) पर एक बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने स्वीकार किया कि पारी को खत्म करना एक समस्या रही है और उनकी टीम को आगे चलकर खेल के इस पहलू में सुधार करने की जरूरत होगी. गुजरात टाइटन्स ने सीएसके को आठ विकेट से हराया. मैच के बाद गिल ने कहा, ‘भारत के इस हिस्से में इस तरह की जीत हासिल करके बहुत खुशी हुई. आखिरी चार या पांच ओवरों को छोड़कर, यह एक पूर्ण प्रदर्शन था.'

उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे आलोचना करनी हो तो पारी को खत्म करना एक समस्या रही है. हमें इस मामले में बेहतर करने की जरूरत है.' गिल ने कहा, 'जब उन्होंने टॉस जीता तो वह थोड़े असमंजस में थे कि गेंदबाज़ी करें या बल्लेबाजी. लेकिन गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें कगिसो रबाडा ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.' गिल ने कहा, 'हमने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की. वहीं, सदर्शन ने भी बढ़िया बैटिंग की. वह हमेशा फॉर्म में थे. बात बस क्रीज पर समय बिताने की थी.' साई सुदर्शन ने एक बार  फिर से बेहतरीन बैटिंग करते हुए 46 गेंदों पर 4 चौकों और 7 छक्कों से 87 रन की बेहतरीन पारी खेली.

वहीं, मैच के बाद चेन्नई के सुदर्शन ने कहा कि उन्हें अपनी पिछली पारी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ़ 100 रन) से काफी आत्मविश्वास मिला. उन्होंने कहा, ‘मैं बस पिछली पारी के आत्मविश्वास को इस पारी में लाना चाहता था. मुझे लगा कि पिच थोड़ी बेहतर हो गई है, लेकिन पहले छह ओवर मुश्किल थे. शुबी (शुभमन गिल) ने एक जबरदस्त छोटी पारी खेली.'

दूसरी ओर, सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि उनकी टीम ने बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए और चेपॉक की पिच पर कुछ शॉट खेलना मुश्किल था उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी मुझे इस तरह से आंकलन करना पसंद नहीं आता, लेकिन पहली पारी में यह चुनौतीपूर्ण था. गेंद रुककर आ रही थी और उछाल भी ऊपर-नीचे हो रहा था. हमने बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए, लेकिन कुछ शॉट खेलना मुश्किल था.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubman Singh Gill, Gujarat Titans, Chennai Super Kings, Chennai Super Kings Vs Gujarat Titans 04/26/2026 Ckahm04262026270337, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com