Chennai Super Kings vs Gujarat Titans LIVE Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में आज (26 अप्रैल) चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस के साथ है. गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.सीएसके के 3 विकेट गिर गए हैं. क्रीज पर अब डेवाल्ड ब्रेविस और ऋतुराज गायकवाड़ हैं. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है . मैच में टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में दोपहर 3.00 बजे आएंगे. वहीं मैच का लाइव रोमांच आधे घंटे बाद यानी कि 3.30 बजे से देखने को मिलेगा. जारी टूर्नामेंट में सीएसके कमान ऋतुराज गायकवाड़ और जीटी की कमान शुभमन गिल के हाथों में है. (Live Cricket Score)
सीजन के 7 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद सीएसके जीटी के खिलाफ जीत हासिल कर अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहेगी. एमएस धोनी इस मैच का हिस्सा होंगे या नहीं, ये भी देखना अहम होगा.
गुजरात टाइटंस इस सीजन में बेहद साधारण नजर आई है. जीटी अपने 7 मैचों में 3 जीत के साथ सातवें स्थान पर है. जीटी ने सीजन की शुरुआत 2 हार के साथ की थी. इसके बाद टीम ने वापसी की और लगातार 3 मैच जीते, लेकिन पिछले 2 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में सीएसके के खिलाफ होने वाला मुकाबला शुभमन गिल की कप्तानी वाली जीटी के लिए बेहद अहम है.
आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई और गुजरात की टीम
CSK प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह
गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
यह भी पढ़ें- Updated IPL 2026 Points Table: टॉप पर है विजय रथ पर सवार पंजाब, SRH ने भी लगाई छलांग, जानें सभी टीमों की स्थिति
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं