Craig Young, T20 World Cup 2024: मौजूदा समय में आईपीएल का रोमांच अपने चरम पर है. टूर्नामेंट में अब केवल 2 मैच शेष रह गए हैं. 26 तारीख को लीग के विजेता का ऐलान हो जाएगा. उसके बाद भारतीय टीम के बचे सदस्य 27 मई को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए यूएसए की उड़ान भरेंगे. उससे पहले भारतीय टीम के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी होती हुई नजर आ रही है.
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत आयरिश टीम के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 5 जून को नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. लोग भारतीय टीम की अपेक्षा इस टीम को काफी कमजोर आंक रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि, टीम के 34 वर्षीय अनुभवी मध्यम गति के तेज गेंदबाज क्रेग यंग ने अपनी उम्दा गेंदबाजी से सबको हैरान कर दिया है. मौजूदा समय में आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच टी20 सीरीज जारी है. टूर्नामेंट का 5वां मुकाबला स्पोर्टपार्क वेस्टव्लियेट में खेला जा रहा है. यहां यंग ने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 31 रन खर्च करते हुए 3 सफलता की है.
मैच के दौरान उन्होंने स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाज मुन्से (12) को अपना शिकार बनाया. मुन्से (35), यंग की गेंद पर कर्टिस कैम्फर के हाथों लपके गए. इसके बाद यंग के दूसरे शिकार विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू क्रॉस बने. यंग ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.
यंग यही नहीं रुके. स्कॉटलैंड की तरफ से निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए क्रिस्टोफर सोले (06) को भी उन्होंने आउट किया. सोले भी कर्टिस कैम्फर के हाथों कैच आउट हुए.
क्रेग यंग का टी20 करियरक्रेग यंग आयरलैंड के लिए अबतक कुल 108 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने में कामयाब हो पाए हैं. इसमें 1 टेस्ट, 45 वनडे और 62 टी20 मुकाबले शामिल हैं. यंग को टी20 की 61 पारियों में 23.58 की औसत से 71 सफलता हाथ लगी है. इस दौरान उन्होंने 8.05 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं. टी20 में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 13 रन खर्च कर 4 विकेट है.
यह भी पढ़ें- VIDEO: विराट से लेकर मैक्सवेल तक, हार को पचा नहीं पाई RCB, देखें ड्रेसिंग रूम में क्या हुआ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं