India vs Sri Lanka Test Sees Major Controversy : कोलंबो टेस्ट मैच में भारत ने पकड़ मजबूत बना ली है, भारत ने पहली पारी में 503 रन बनाकर पारी की घोषणा की, भारत की ओर से ध्रुव जुरेल ने शानदार 115 रन की नाबाद पारी खेली तो वहीं दूसरी ओर देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 117 रन बनाए. भारत की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल किया और सुर्खियां बटोरी तो वहीं दूसरी ओर यशस्वी जायसवाल की फाइट भी चर्चा का विषय बनी रही. हालांकि श्रीलंकाई खिलाड़ी से बहस करने के कारण आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों को जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट की सजा सुनाई, इस विवाद के बाद श्रीलंका की पारी में एक विवाद हुआ जिसने फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
दरअसल, जब श्रीलंका की पारी के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले लाहिरू उदारा को आउट किया और दिन की आखिरी गेंद पर मानव सुथार ने प्रभात जयसूर्या को LBW आउट किया. दरअसल, ऑन-फील्ड अंपायरों ने विकेट गिरने से कुछ गेंद पहले रोशनी की जांच की थी, लेकिन खेल जारी रखने का फैसला किया. जिसके बाद श्रीलंका के दोनों बल्लेबाजों, जयसूर्या और कामिल मिशारा ने अपनी नाराजगी जताई, लेकिन अंपायरों ने अपना फैसला नहीं बदला.
पवेलियन लौटते समय जयसूर्या साफ तौर पर नाराज दिख रहे थे और वे लगातार पीछे मुड़कर अंपायरों को देखते हुए अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे. श्रीलंकाई ड्रेसिंग रूम में पहुंचने के बाद उन्होंने अपने ग्लव्स फेंक दिए. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर पूर्व भारतीय दिग्गज संजय मांजरेकर ने कहा, "जरा प्रभात जयसूर्या को देखिए, उनके कानों से भाप निकल रही है"
The nightwatchman's shift cut short! Manav Suthar striking right on cue to castle Prabath Jayasuriya and wrap up a phenomenal day of cricket on absolute highs. Dominance written all over it! pic.twitter.com/HfcJx1Y7G2
— Shaham Aligarian (@shahamalig) August 24, 2026
मैच की बात करें तो, दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने नाबाद 115 रन बनाए, जिससे भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन पर घोषित कर दी और श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 8 रन कर दिया.। मेजबान टीम भारत से 495 रन पीछे है.
ये भी पढ़ें- ध्रुव जुरेल का शतक, श्रीलंका में रचा इतिहास, तोड़ दिया धोनी का All-Time महारिकॉर्ड, नंबर 1 बल्लेबाज बने
ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका में भारत ने रचा इतिहास, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, WTC में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत नंबर 1, धोनी नंबर 5, एशिया में सबसे तेज 1500 रन बनाने दुनिया के टॉप 5 विकेटकीपर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं