यह ख़बर 16 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

पुजारा के दोहरे शतक से भारत का दो साल का इंतजार हुआ खत्म

खास बातें

  • चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 206 रन की पारी खेली, जो पिछले दो साल से भी अधिक समय में भारत की तरफ से लगाया गया पहला दोहरा शतक है
अहमदाबाद:

चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 206 रन की पारी खेली, जो पिछले दो साल से भी अधिक समय में भारत की तरफ से लगाया गया पहला दोहरा शतक है। पुजारा ने पहले भारत की तरफ से टेस्ट मैचों में आखिरी दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर ने अक्तूबर 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में लगाया था। इस स्टार बल्लेबाज ने तब 214 रन की पारी खेली थी। इसके बाद पुजारा के दोहरे शतक तक भारत की तरफ से टेस्ट मैचों में उच्चतम स्कोर 191 रन था, जो नवंबर 2010 में द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में बनाया था। भारत की तरफ से 2011 में कोई भी बल्लेबाज दोहरे शतक के करीब नहीं पहुंचा।

बीते वर्ष वीवीएस लक्ष्मण ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में नाबाद 176 रन की सर्वोच्च पारी खेली थी। पुजारा टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले 19वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। भारत की तरफ से वैसे यह कुल 41वां दोहरा शतक है। तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने छह-छह, राहुल द्रविड़ ने पांच, सुनील गावस्कर ने चार तथा वीवीएस लक्ष्मण, वीनू मांकड़, विनोद कांबली, वसीम जाफर और दिलीप सरदेसाई ने दो . दो दोहरे शतक जमाये हैं। इसके साथ ही पुजारा पाकिस्तान के जहीर अब्बास, वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्डस और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के साथ विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए हैं। इन सभी ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में ही दोहरा शतक लगाया था। जहीर ने 274, रिचर्डस ने 232 और स्मिथ ने 277 रन बनाये थे।

पुजारा भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले मंसूर अली खां पटौदी, गावस्कर, गुंडप्पा विश्वनाथ, कांबली और द्रविड़ यह कारनामा कर चुके हैं।

पुजारा की यह छठे टेस्ट मैच की नौंवी पारी है। इस तरह से सबसे कम पारियों में दोहरा शतक जड़ने वाले भारतीयों की सूची में तीसरे नंबर पर काबिज हो गए हैं। कांबली ने चौथी टेस्ट पारी और गावस्कर ने आठवीं पारी में दोहरा शतक लगाया था। सौराष्ट्र के इस बल्लेबाज का यह दूसरा टेस्ट शतक है। उन्होंने इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में इसी साल 159 रन बनाए थे, जो

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इससे पहले वर्ष 2012 में किसी भारतीय का सर्वोच्च स्कोर भी थी। इस तरह से पुजारा ने अपने पहले दो शतक के दौरान 150 से अधिक रन बनाए। उनसे पहले कांबली और लक्ष्मण ही ऐसा कर पाए थे। कांबली के पहले दो शतक तो दोहरे शतक थे। भारत ने जब पारी समाप्त घोषित की तब पुजारा नाबाद 206 रन पर खेल रहे थे। इस तरह से टेस्ट क्रिकेट में अब उनका औसत 66.12 है, जो वर्तमान में किसी भी भारतीय का सर्वोच्च औसत है।