
...रन चेज़...
वहीँ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने आई बैंगलोर टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने इसी बीच कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें वनिन्दु हसरंगा ने 2 विकेट निकालकर दिया| वहीँ जोश हेज़लवुड ने 1 विकेट अपने नाम किया| अब देखना होगा कि बैंगलोर की टीम किस सोच के साथ बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आते हैं और क्या लक्ष्य को हासिल करते हुए इंडियन टी20 लीग में अपनी चौथी जीत हासिल कर पाते हैं? या फिर चेन्नई के हाथ लगेगी इस सीज़न की पहली जीत?
जिसके बाद वो और भी तूफ़ानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करने लगे| इसी बीच उन्हें 81 रनों के स्कोर पर एक बड़ा जीवनदान मिला जब वो कैच आउट तो हो गए थे लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखा और बताया की सिराज ने ओवर स्टेप किया था जिसके कारण उस गेंद को नो बॉल करार दिया गया| जिसके बाद अंत में उथप्पा और दुबे ने मिलकर ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी किया और लगातार बड़े हिट लगाते रहे दोनों ने मिलकर आज मुंबई के मैदान पर 17 सिक्स लगाया और अपनी टीम के स्कोर को 216 रनों तक पहुँचाया|
बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए शिवम दुबे (95) नाबाद ने शुरुआत में उथप्पा के साथ मिलकर समझदारी के साथ खेला और पारी को आगे की ओर बढ़ाने लगे| इसी बीच उन्हें 43 रनों के स्कोर पर एक जीवनदान भी प्राप्त हुआ| जिसके बाद उन्होंने पीछे की ओर नहीं देखा और बड़े-बड़े शॉट लगाते हुए अपने अर्धशतक को पूरा किया| जबकि ओपनिंग से क्रीज़ पर टिके हुए रॉबिन उथप्पा (88) ने भी अपना पुराना रूप दिखाना शुरू कर दिया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने लगे| उथप्पा ने इसी दौरान इस सीज़न में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया|
बड़े मुकाबले का बड़ा खिलाड़ी उथप्पा और दूबे पड़े फाफ के गेंदबाजों पर भारी!! इंडियन टी20 लीग में इस सीज़न की सबसे बड़ी 165 रनों की शतकीय साझेदारी रॉबिन उथप्पा और शिवम दूबे जी के बीच हुई जिसके दम पर चेन्नई की टीम ने बैंगलोर के समाने 217 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| इसी के साथ चेन्नई की टीम ने इंडियन टी20 लीग के इन सीज़न में सबसे बड़ा स्कोर बोर्ड पर खड़ा कर दिया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई जडेजा की सेना ने शुरुआत में ही एक बार फिर से रुतुराज गायकवाड (17) के रूप में अपना पहले विकेट गँवा दिया| जिसके कुछ देर बाद ही सुयश प्रभुदेसाई की शानदार फील्डिंग के बदौलत मोईन अली 3 रनों के स्कोर पर रन आउट हो गए|
19.6 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! ओहोहो!! आज सच में बैंगलोर का दिन नहीं है| फाफ ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया| एक बेहतरीन पारी दुबे द्वारा, महज़ 5 रनों से शतक से चूक गए| लो फुल टॉस गेंद को हवा में मार दिया था जहाँ फील्डर से चूक हुई| इसी के साथ चेन्नई की टीम ने 216 रन बोर्ड पर लगा दिया| अब बैंगलोर के सामने 217 रनों का विशाल लक्ष्य मिला है|
19.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!! हवा में थी ये गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी| मिड विकेट की दिशा में खेला गया था शॉट| गैप में गिरी, भागकर दो रन लिया|
19.4 ओवर (6 रन) छक्का! एक और बिगी!! सिर्फ छक्कों में डील करते हुए दुबे!! छक्कों की बरसात होती हुई| छोटी गेंद गेंद को पुल किया, बल्ले पर जाकर लगी और स्टैंड्स के पार चली गई|
19.3 ओवर (0 रन) अच्छी वापसी!! बाउंसर से टेस्ट किया| गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
19.2 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन की गेंद, फ्लिक मारने गए लेकिन पैड्स से लगकर कीपर के दस्तानों में गई बॉल| कोई रन नहीं|
19.1 ओवर (6 रन) छक्का! ओहोहो!! ये तो सबसे बढ़िया शॉट!! सामने की तरफ!! स्टैंड एंड डेलिवर!! 102 मीटर लम्बा छक्का| बिना पैर हिलाए इतना बड़ा शॉट लगाया, बैंगलोर अब मुशीबत में पड़ती हुई|
एमएस धोनी अब बल्लेबाज़ी के लिए क्रीज़ पर आये हैं...
18.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! बैक टू बैक विकेट यहाँ पर वानिंदु हसरंगा के हाथ लगती हुई!! सर जडेजा बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर बल्लेबाज़ ने खेला| बल्ले और गेंद का सही ताल मेल नहीं हो सका और गेंद मिड विकेट की ओर हवा में गई जहाँ से फील्डर अनुज रावत ने कोई गतली नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 201/4 चेन्नई |
18.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट विराट कोहली बोल्ड वानिंदु हसरंगा| 165 रनों की साझेदारी का आखिरकार हुआ अंत| 88 रन बनाकर उथप्पा पवेलियन लौटे| गुगली गेंद पर पुल तो लगाया लेकिन मिस टाइम कर बैठे| हवा में गई गेंद, विराट उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच पकड़ा गया| एक बेहतरीन पारी का हुआ अंत| 201/3 चेन्नई|
18.4 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर आता हुआ, मिड ऑफ़ की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
18.3 ओवर (6 रन) छक्का! पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई| बिलकुल सामने की तरफ मारा जा रहा है शॉट| 200 रन भी बोर्ड पर लगा दिया गया|
18.2 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! रिवर्स स्वीप लगाने गए थे लेकिन शरीर पर खा बैठे, गैप में गई गेंद, एक रन हासिल हुआ|
18.1 ओवर (6 रन) छक्का! सामने की तरफ| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को हिट किया और अब अपने शतक से 12 रन दूर उथप्पा|
17.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक और बड़े ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से सिंगल हासिल हुआ|
17.6 ओवर (1 रन) वाइड की हैट्रिक!! लगातार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली जा रही गेंद| बेहद खराब क्रिकेट बैंगलोर के गेंदबाजों द्वारा|
17.6 ओवर (1 रन) एक और वाइड! ट्रैम लाइन के बाहर डाली गई गेंद, अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
17.6 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर!! मानो पिच के बाहर डाल दी गेंद, गेंदबाज़ निराश, अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
17.5 ओवर (1 रन) फाइन लेग की दिशा में गेंद को खेला, गैप से सिंगल हासिल हुआ|
17.5 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
17.4 ओवर (6 रन) छक्का! एक और खराब गेंद, बल्लेबाज़ कहाँ चूकने वाले| फुल टॉस देंगे वो भी ऑफ़ स्टम्प के बाहर तो बल्लेबाज़ कहाँ चूकेंगे| काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
17.3 ओवर (2 रन) रन आउट का मौका लेकिन इस बार गेंदबाज़ ने बॉल ही नहीं पकड़ा| टॉप एज लेकर थर्ड मैन की दिशा में गई थी गेंद जहाँ से दो रन का मौका बन गया|
17.2 ओवर (4 रन) चौका! अपर कट!! ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और कट किया थर्ड मैन के ऊपर से चार रनों के लिए|
17.1 ओवर (6 रन) छक्का! बेहद खराब गेंद, पता नहीं क्या डाल रहे बैंगलोर के गेंदबाज़| इस तरह से अगर आप आगे गेंद डालते जायेंगे तो रन तो खायेंगे ही| कड़क शॉट सामने की तरफ|
16.6 ओवर (1 रन) फ्री हिट बॉल पर सिंगल आया| दुबे ने इस गेंद को सामने की तरफ खेला, फील्डर गेंद के पीछे आये और एक रन पर रोक दिया| 163/2 चेन्नई|
16.6 ओवर (1 रन) आउट!! कैच आउट!! ओह!! ये क्या ये तो एक नो बॉल हो गई यानी उथप्पा सेफ!! अगली गेंद फ्री हिट!! ये क्या हो रहा है भाई, आज उथप्पा का दिन ही नहीं एक एक पल उनका है| पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक कर दिया था, हवा में गई गेंद, फील्डर ने अपने बाएँ ओर भागते हुए कैच को लपक भी लिया था लेकिन जब बल्लेबाज़ वापिस जाने लगे तो साईरन बजा और पता चला कि ओ बॉल है ये|
16.5 ओवर (0 रन) बाउंसर!! प्ले एंड मिस!! अच्छी सोच के साथ डाली गई गेंद| कोई रन नहीं|
16.4 ओवर (4 रन) चौका! फील्डिंग टीम ने एलबीडबल्यू की अपील की, अम्पायर ने उसे नकार दिया| रिव्यु लिया गया और फैसला उनके हक़ में नहीं गया साथ ही रिव्यु भी गंवाया| ऑफ़ स्टम्प पर शफल होकर इस गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेल दिया था|
16.3 ओवर (6 रन) शॉट!! सिक्स!! फ्लैट सिक्स!!! बिलकुल सामने की तरफ| क्या खूबसूरत बैट फ्लो है इस खिलाड़ी का! शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| बल्लेबाज़ अपन किसी को भी छोड़ने के मूड में नज़र नहीं आ रहे हैं|
16.2 ओवर (6 रन) छक्का! आज उतप्पा का दिन है, लेफ्ट मार रहे और बॉल राईट में जा रही| लेग साइड खेलना चाहते थे, टॉप एज लेकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद जहाँ से छह रन मिल गए|
16.1 ओवर (0 रन) पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर खेलना चाहा, बल्ले से संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं|
15.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! जड़ की गेंद को लेग साइड पर खेला, गैप से भागकर दो रन पूरे किये|
15.6 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
15.5 ओवर (1 रन) इस बार फुल लेंथ गेंद को कवर्स की तरफ खेला, गैप से एक रन हासिल किया|
15.4 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
15.3 ओवर (6 रन) छक्का! गई गई गई ये गेंद गई अब आपको इसको भी भूल जाइए!! आई सेट हो चुकी है उथप्पा की यहाँ पर| अपने मसल का पॉवर दिखाते हुए पुल शॉट जड़ दिया और छह रन बटोरे| साथ ही शतकीय साझेदारी भी पूरी हुई|
15.2 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
15.1 ओवर (1 रन) हवा में गेंद, मिड विकेट फील्डर द्वारा एक भरसक प्रयास लेकिन बॉल उनके आगे गिर गई| पटकी हुई गेंद पर आगे आकर पुल शॉट लगाया गया था जहाँ से फील्डर सुयश ने आगे की तरफ भागते हुए कैच को लपकने का प्रयास किया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
स्वागत