
9.5 ओवर (2 रन) इनसाइड आउट!! ओवर कवर्स, गैप में गई गेंद, पीछे हैं फील्डर जिन्होंने डाईव लगाकर गेंद को रोका| दो ही रन मिले|
9.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
9.3 ओवर (1 रन) मिड ऑफ़ की दिशा में इस गेंद को पुश करते हुए रैना ने सिंगल हासिल किया|
अम्बाति रायुडु होंगे अब अगले बल्लेबाज़...
9.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! चेन्नई को लगा तीसरा झटका| राहुल तेवतिया को मिली पहली विकेट| मोईन अली 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल किया मिड विकेट की दिशा में गई गेंद| बल्ले और गेंद का सही संपर्क नही हुआ| गेंद बल्ले के निचले भाग को लगकर मिड विकेट की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद रियान पराग जिन्होंने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 78/3 चेन्नई|
स्पिन गेंदबाज़ी को अब मैच में लाया गया है...
9.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
8.6 ओवर (1 रन) पांचवीं गेंद पर रैना ने खोला अपना खाता| लो फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में हीवा कर दिया| गैप मिला और सिंगल भी हासिल कर लिया| 77/2 चेन्नई|
8.5 ओवर (0 रन) रूम बनाकर ऑफ़ साइड पर खेलने गए रैना| गेंदबाज़ ने उन्हें फॉलो किया और जड़ में डाली गेंद जिसे सीधे बल्ले से ब्लॉक करने पर मजबूर हुए रैना|
8.4 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को हीव करते हुए गैप से सिंगल हासिल किया|
8.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
8.3 ओवर (4 रन) लेग बाई के रूप में आया चौका!! पुल मारने गए थे लेकिन बीट हुए| थाई पैड्स से लगकर कीपर और शॉर्ट थर्ड मैन के बीच से निकल गई गेंद चार रनों के लिए सीमा रेखा के पार|
8.2 ओवर (2 रन) पंच किया बैकवर्ड पॉइंट की तरफ गेंद को जहाँ फील्डर ने बाएँ ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका और दो रन बचाए|
8.1 ओवर (2 रन) धीमी गति की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और गैप से दो रन हासिल कर लिए|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा| 8 ओवर के बाद 66/2 चेन्नई| फ़िलहाल क्रीज़ पर सुरेश रैना और मोईन अली बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और बाउंड्री लगाकर अपनी टीम के स्कोर को आगे की ओर ले जा रहे है...
7.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई इस ओवर की समाप्ति| कवर्स की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया| 66/2 चेन्नई|
7.5 ओवर (0 रन) यॉर्कर डाली गई गेंद को रैना ने इस बार लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
7.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की तरफ खेलकर सिंगल किया|
7.3 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|
7.2 ओवर (6 रन) ओह!! शॉट!! सिक्स!! फ्लैट सिक्स!!! करारा पुल शॉट, क्या खूबसूरत बैट फ्लो है इस खिलाड़ी का! पटकी गई गेंद को फ्रंटफुट से लगाया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
7.1 ओवर (0 रन) धीमी गति की गेंद वो भी ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर| मोइन उसे पढ़ नहीं पाए और बीट हुए|
6.6 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नही बन सका|
6.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और डक कर दिया| गेंद सर के ऊपर से गई सीधे कीपर के हाथ में, इसी बीच लेग अम्पायर ने वाइड का इशारा किया|
6.5 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को डीप पॉइंट की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|
6.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! हवाई यात्रा पर गई गेंद!!! ना लगा वीज़ा, ना लगा पासपोर्ट| फ्री फण्ड में गेंद का सफ़र शुरू| बल्लेबाज़ की बल्ले बल्ले!!! आगे डाली गई गेंद को बड़े प्यार से सहला दिया| टाइमिंग इतनी बेहतरीन कि गेंद लॉन्ग ड्राइव पर निकल गई|
6.3 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद को मोइन ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
6.2 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ 50 रन चेन्नई का पूरा हुआ| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की दिशा में गई| फील्डर डीप पॉइंट से भगाकर आए लेकिन बॉल को सीमा रेखा के बाहर, जाने से नही रोक सके| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, चार रनों के लिए|
6.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
6.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 46/2 चेन्नई| राजस्थान के कप्तान ने अपनी चालाकी से गेंदबाज़ी में तब्दीली करते हुए चेन्नई के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन की ओर लौटाया| फ़िलहाल क्रीज़ पर सुरेश रैना और मोईन अली बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| धोनी को इन दोनों बल्लेबाजों से काफ़ी उम्मीदें होगी कि एक अच्छी साझेदारी करते हुए टीम के स्कोर को आगे की ओर बढ़ाए...
5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| एक बड़ा विकेट फाफ के रूप में आया| 46/2 चेन्नई|
5.5 ओवर (0 रन) मिड ऑफ़ के ऊपर से मारने गए इस गेंद को लेकिन बीट हो गए|
5.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! मॉरिस ने एक बार फिर से फाफ को पवेलियन की राह दिखाई| इस लीग में ऐसा पांचवीं बार किया| शानदार कप्तानी संजू द्वारा| जानते थे कि मॉरिस के खिलाफ फाफ मुश्किल में आते हैं और उसी का फायदा भी उठाया| पहली ही गेंद पर फाफ की विकेट हासिल की| आगे आकर बड़े शॉट के लिए गए थे, ये देखते हुए ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाल दी गेंद| कवर्स पर मारना चाहते थे लेकिन बल्ले से लगने के बाद पॉइंट की ओर हवा में गई जहाँ पराग का एक आसान सा कैच देखने को मिला| 45/2 चेन्नई|
5.3 ओवर (1 रन) धीमी गति वाला बाउंसर लेग स्टम्प की लाइन पर| अली ने उसे फाइन लेग की तरफ पुल लगाया| घेरे के अंदर जयदेव ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका और एक बेहतरीन बाउंड्री बचाई|
5.2 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
5.1 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही आया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया| 10 के बाद 82/3 चेन्नई|