विज्ञापन

CSK vs GT: CSK के पास आखिरी मौका, प्लेऑफ की उम्मीद को जिंदा रखना है तो GT के खिलाफ करना होगा ये कारनामा

Chennai Super Kings Playoff Scenario vs GT, IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स आज गुजरात को हराने की स्थिति में प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी. फिलहाल CSK के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना केवल 5.5% है.

CSK vs GT: CSK के पास आखिरी मौका, प्लेऑफ की उम्मीद को जिंदा रखना है तो GT के खिलाफ करना होगा ये कारनामा
Chennai Super Kings Playoff Scenario vs GT, IPL 2026:

Chennai Super Kings Playoff Scenario vs GT, IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 में पिछले दो मैच हार कर अपना ऐसा नुकसान किया है कि उसे अपने अंतिम मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आज न केवल जीत हासिल करनी होगी बल्कि कुछ ऐसा करना होगा जिससे उसकी प्लेऑफ की दावेदारी बरकरार रहे. अब तक खेले गए 13 मुकाबले में से चेन्नई ने केवल छह मैच जीते हैं और पॉइंट टेबल में -0.016 के नेट रन रेट के साथ 7वें पायदान पर है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच हारने की स्थिति में तो ये तय है कि चेन्नई की टीम प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो जाएगी लेकिन अगर यह मुकाबला CSK ने जीत लिया तो अंतिम लीग मैच के दिन तक प्लेऑफ में पहुंचने की कुछ संभावना बरकरार रहेगी.

IPL 2026 के प्लेऑफ के लिए तीन टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद, पहले ही तय हो चुकी हैं. चौथे पायदान के लिए चार टीमों के बीच टक्कर है और ये हैं- राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स.

बीती रात कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी छठी जीत दर्ज की और पॉइंट टेबल में उसके पंजाब के बराबर 13 अंक हो गए हैं. वहीं इस मैच से एक दिन पहले राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ को हराकर अपने अंक 14 कर लिए हैं और चौथे पायदान पर काबिज है.

सभी 10 टीमों ने 13 मैच खेल लिए हैं और अब वो अगले तीन दिनों में अपना अंतिम लीग मुकाबला भी खेल लेंगी, पर टूर्नामेंट के प्लेऑफ की चौथी टीम का फैसला 24 मई तक ही होगा. उस दिन राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला होना है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ की किस्मत कमोबेश आज ही रात तय हो जाएगी क्योंकि केवल जीतने की सूरत में ही उसके प्लेऑफ में खेलने की कुछ संभावनाएं बरकरार रहेंगी.

तो चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे चेन्नई सुपर किंग्स आज गुजरात को हराने की स्थिति में प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी? फिलहाल CSK के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना केवल 5.5% है. अगर चेन्नई सुपर किंग्स आज का मैच जीत जाते हैं तो उनके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बढ़कर 13.6% हो जाएगी. लेकिन इसके लिए उसे उन सभी टीमों के हारने की उम्मीद करनी होगी जिनकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना है.

सबसे पहले तो चेन्नई को आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़े अंतर से मैच जीतना होगा, ताकि उनके नेट रन रेट में सुधार हो. जब चौथे पायदान पर पहुंचने के लिए CSK का उन टीमों से मुकाबला होगा जिनके 14 अंक होंगे तब ये नेट रन रेट ही काम आएगा. साथ ही उसे पंजाब, राजस्थान और कोलकाता से अपना-अपना मैच हारने की उम्मीद करनी होगी. 

पंजाब और कोलकाता अपना अंतिम लीग मैच हार गए तो आज जीतने की स्थिति में चेन्नई इन दोनों टीमों से ऊपर पहुंच जाएगा. वहीं राजस्थान भी अगर अपना अंतिम मैच हार गया तब चेन्नई और उसके बीच नेट रन रेट के आधार पर प्लेऑफ की टीम का फैसला होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com