विज्ञापन

Nainital Road Accident: 100 फुट गहरी खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 5 की मौत

Nainital Road Accident News: नैनीताल के भवाली बाईपास पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों और ड्राइवर समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सभी मृतक खटीमा के रहने वाले थे और नैनीताल घूमने आए थे.

Nainital Road Accident: 100 फुट गहरी खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 5 की मौत
  • उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर तेज गति और वाहन अनियंत्रण के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं
  • नैनीताल के भवाली बाईपास के पास सेनिटोरियम के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई
  • इस दुर्घटना में कार में सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Road Accident in Uttrakhand: उत्तराखंड के पर्वतीय रास्तों पर रफ्तार और अनियंत्रित वाहन आए दिन हादसों का सबब बन रहे हैं. ताजा मामला पर्यटन नगरी नैनीताल से सामने आया है, जहां भवाली बाईपास स्थित सेनिटोरियम के पास एक कार अनियंत्रित होकर लग भग 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी. इस दिल दहला देने वाले हादसे में वाहन में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग (महिला, पुरुष और दो बच्चे) और उनका ड्राइवर शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक, ऊधमसिंह नगर के खटीमा का रहने वाला यह परिवार गर्मियों की छुट्टियों में नैनीताल घूमने के लिए निकला था. पूरा परिवार पहाड़ी रास्तों के खूबसूरत नजारों का आनंद लेते हुए आगे बढ़ रहा था, लेकिन किसे पता था कि यह सफर उनका आखिरी सफर साबित होगा. जैसे ही उनकी कार नैनीताल के सेनिटोरियम के पास भवाली बाईपास पर पहुंची, अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे गहरी खाई में जा समाई.

मौके पर ही टूट गईं पांच सांसें

हादसा इतना भीषण था कि खाई में गिरते ही वाहन के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार पुरुष, उनकी पत्नी, दो मासूम बच्चे और ड्राइवर को संभलने तक का मौका नहीं मिला. खाई की गहराई और जोरदार टक्कर के कारण पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और स्थानीय राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी. हालांकि, जब तक इन सभी निकाला गया तब तक उनकी सांसें रुक चुकी थी. 

पुलिस, SDRF और SSB का संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और एसएसबी (SSB) की टीमें तुरंत राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंचीं. हालांकि, खाई काफी गहरी और दुर्गम होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. फिर भी मुस्तैद जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांचों शवों को खाई से बाहर निकाला.

यह भी पढ़ें- Bandra Bulldozer Action: बांद्रा डिमोलिशन के दौरान भारी बवाल, पत्थरबाजी मामले में अब तक 16 गिरफ्तार

सुरक्षाबलों और रेस्क्यू टीम ने सभी शवों को खाई से निकालकर तुरंत भवाली के स्थानीय अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी है. इस हादसे के बाद से खटीमा में मृतकों के घर पर कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर है.

यह भी पढ़ें- कानपुर में बच्चों से भरी स्कूल बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, बच्चों की चीख पुकार से पसीजा मंत्री का दिल काफिला रोककर मदद में जुटे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com