विज्ञापन

MI vs CSK, IPL 2026: जो धोनी की कप्तानी में नहीं हुआ, चेन्नई ने 19 साल में पहली बार MI के खिलाफ कर डाला वो कारनामा

CSK Registered Biggest Win of IPL History vs MI; IPL 2026:  वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए और मुंबई इंडियंस की टीम 19 ओवर में महज 104 रन पर सिमट गई

MI vs CSK, IPL 2026: जो धोनी की कप्तानी में नहीं हुआ, चेन्नई ने 19 साल में पहली बार MI के खिलाफ कर डाला वो कारनामा
CSK Registered Biggest Win of IPL History vs MI; IPL 2026: 

CSK Registered Biggest Win of IPL History vs MI; IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. इस टीम ने गुरुवार को आईपीएल 2026 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 103 रन से मुकाबला जीता. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भी जो कारनामा नहीं हो पाया था वो चेन्नई की टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में करते हुए इतिहास रच दिया .इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स ने 25 अप्रैल 2015 को किंग्स इलेवन पंजाब के विरुद्ध 97 रन से मैच अपने नाम किया था, जबकि 21 अप्रैल 2014 को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 93 रनों से मुकाबला अपने नाम किया. यह टीम 20 अप्रैल 2009 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 92 रन, जबकि 8 मई 2022 को दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 91 रन से मैच जीत चुकी थी.

गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए. इस टीम के लिए सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 54 गेंदों में 6 छक्कों और 10 चौकों के साथ 101 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 14 गेंदों में 22 रन टीम के खाते में जोड़े. देवाल्ड ब्रेविस ने 21 रन का योगदान दिया. विपक्षी खेमे से गजनफर और अश्वनी कुमार ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 19 ओवरों में महज 104 रन पर सिमट गई. इस टीम ने 11 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे. इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 56 गेंदों में 73 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही विकेटों का पतझड़ लग गया.

सूर्या 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि तिलक वर्मा ने 37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी खेमे से अकील हुसैन ने 17 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि नूर अहमद को 2 विकेट हाथ लगे.

इस शानदार जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. इस टीम ने 7 में से 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस 7 में से 5 मैच गंवाकर 8वें पायदान पर मौजूद है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com