आईपीएल के 19वें सीजन का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. टूर्नामेंट में लोगों को दिन प्रतिदिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. फैंस मैदान में कभी कोहली के खेल का लुत्फ उठा रहे हैं, तो उन्हें कभी युवा वैभव का विस्फोट देखने को मिल रहा है. बस जिस का उन्हें मलाल रहा गया है. वह है माही के मैदान में उतरने का. धोनी टीम के साथ ट्रैवल तो कर रहे हैं. मगर अबतक उन्हें मैदान में उतरने का मौका नहीं मिला है. शुरुआती चरण में तो वह चोट की वजह से बाहर थे. अब खबर आ रही है कि वह फिट तो हो गए हैं. मगर उनके आने से टीम संयोजन ना खराब हो जाए. इस लिए मैदान में उतरने से वह कतरा रहे हैं. हालांकि, माही क्रिकेट की दुनिया में हमेशा से मजबूत वापसी के लिए मशहूर रहे हैं. जारी सीजन में वह क्रीज पर उतरें, उससे पहले बात करें उनके पांच ऐतिहासिक रिवेंज के बारे में जब उन्होंने अपने खेल से विरोधियों को चीत कर दिया था, तो वो कुछ इस प्रकार है-
गंभीर को करारा जवाब
2011 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई में खेला गया था. जहां लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय पर भारतीय टीम लड़खड़ा रही थी. गंभीर पारी को संवारने में जुटे हुए थे. नए बल्लेबाज के रूप में जब धोनी उतरे तो गंभीर ने उन्हें सुझाव दिया कि अभी स्थिति नाजुक है और उन्हें क्रीज पर जमने का प्रयास करना चाहिए. मगर माही कहां मानने वाले थे. उन्होंने गंभीर को कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और अपने हिसाब से खेल को आगे बढ़ाया. इस दौरान उन्होंने अपनी आक्रामक पारी से न केवल टीम इंडिया को जीत दिलाई, बल्कि सूझबूझ भरी से गौती को अपने अंदाज में करारा जवाब भी दिया.
इंग्लैंड को इंग्लैंड की जमीं पर दिखाया औकात
चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में खेला गया था. जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 129 रन ही बना पाई थी. जिसके बाद इंग्लिश फैन दर्शक दीर्घा में भारतीय टीम का मजाक बना रहे थे. उसके बाद क्या था. माही ने इस चीज को दिल पर ले लिया. उस दौरान भारतीय टीम ने ना केवल 130 रनों के छोटे से लक्ष्य का बचाव किया, बल्कि इंग्लिश फैन को उनके घरेलू मैदान पर करारा जवाब देने में भी कामयाब रही.
स्मिथ ने कप्तानी पर उठाया सवाल तो धोनी ने अपने स्टाइल में दिया जवाब
आईपीएल 2017 में धोनी और स्टीव स्मिथ एक टीम का हिस्सा थे. उस दौरान स्मिथ ने माही की कप्तानी पर सवाल उठाया था. जिसके बाद उन्होंने पलटवार किया. माही ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था वह स्मिथ को दिखाएंगे कि कप्तानी कैसे की जाती है. जब टूर्नामेंट का आगाज हुआ तो वह अपनी टीम को फाइनल तक ले जाने में कामयाब रहे. हालांकि. यहां उनकी टीम को जीत नहीं मिली और फाइनल में मुंबई के खिलाफ एक रन से हार का सामना करना पड़ा. मगर माही अपनी कप्तानी का लोहा सबको मनवा चुके थे.
मुर्तजा ने उठाया सवाल तो धोनी ने अपनी कप्तानी से दिया जवाब
स्टीव स्मिथ की तरह ही 2016 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा ने भी धोनी की कप्तानी पर सवाल उठाए थे. हालांकि. उस दौरान माही ने मुंह से तो कोई जवाब नहीं दिया. मगर उन्होंने अपनी कप्तानी से मुर्तजा को भलिभांति सिखाया. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ एक करीबी मुकाबले में टीम इंडिया को जीत दिलाते हुए मुर्तजा को पानी-पानी कर दिया था.
बांग्लादेशी खिलाड़ियों को मिला अति-आत्मविश्वास' जवाब
वर्ल्ड कप 2015 में भिड़ंत से पहले बांग्लादेशी फैंस और खिलाड़ी ज्यादा आत्मविश्वास में नजर आ रहे थे, जो कि यहां तक तो ठीक था. मगर वह माही की कप्तानी और भारतीय खिलाड़ियों को लेकर अनर्गल बातें भी करने लगे. जिसका जवाब धोनी ने मैदान में लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 302 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसके जवाब में विपक्षी टीम 45 ओवरों में 193 रनों पर ही ढेर हो गई. इस तरह धोनी एंड कंपनी ने बिना कोई जवाब दिए बांग्लादेशी को कड़ा सबक सिखाया था.
यह भी पढ़ें- World Record: बाबर आजम ने बदल दिया कप्तानी का इतिहास, पूरी दुनिया में यह कारनामा करने वाले बने पहले कैप्टन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं