विज्ञापन

ग्वालियर में दिल दहला देने वाली घटना; पत्नी की दूसरी शादी की बात से युवक ने काटा गला, अब ऐसी है हालत

Suicide Case: ग्वालियर के डबरा में पत्नी की दूसरी शादी की चर्चा से परेशान युवक ने चाकू से अपना गला काट लिया. समय पर इलाज से जान बची, जांच जारी. पढ़िए पूरी खबर.

ग्वालियर में दिल दहला देने वाली घटना; पत्नी की दूसरी शादी की बात से युवक ने काटा गला, अब ऐसी है हालत
ग्वालियर युवक आत्महत्या की कोशिश

Suicide Attempt Case: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पत्नी की दूसरी शादी कराए जाने की चर्चा से मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए चाकू से अपना ही गला काट लिया. गंभीर रूप से घायल हालत में युवक काफी देर तक खुले मैदान में पड़ा रहा. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई गई. फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

डबरा के अंबेडकर कॉलोनी की घटना

घटना डबरा के सिटी थाना क्षेत्र की अंबेडकर कॉलोनी की है. यहां रहने वाले युवक पुष्पेंद्र कुशवाह ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर चाकू से अपना गला काट लिया. घायल अवस्था में वह खुले मैदान में लहूलुहान पड़ा रहा. काफी देर बाद लोगों की नजर पड़ने पर 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी गई.

Suicide Case: ग्वालियर युवक आत्महत्या की कोशिश

Suicide Case: ग्वालियर युवक आत्महत्या की कोशिश

112 डायल से अस्पताल पहुंचाया, बची जान

सूचना मिलते ही पुलिस और 112 डायल की टीम मौके पर पहुंची. घायल पुष्पेंद्र को तुरंत डायल 112 वाहन से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर जिला अस्पताल रेफर कर दिया. समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच गई.

बयान देने में असमर्थ, पर्चे पर लिखवाया दर्द

गला गंभीर रूप से कटने के कारण युवक बोलने की स्थिति में नहीं था. ऐसे में डॉक्टर ने पुलिस की मौजूदगी में घायल से कागज़ पर लिखकर बयान दर्ज कराया. पर्चे में पुष्पेंद्र ने लिखा कि उसकी शादी को 15 साल हो चुके हैं, लेकिन कोई संतान नहीं है.

पत्नी की दूसरी शादी और संपत्ति विवाद का आरोप

युवक ने लिखित बयान में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और परिवार के लोग मिलकर उसकी दूसरी शादी कराने की बात कर रहे हैं. उसने यह भी लिखा कि उसके मकान को हड़पने की कोशिश की जा रही है. इसी मानसिक तनाव के चलते उसने खुद का गला काटकर जान देने की कोशिश की.

ठीक होने के बाद होगी पूरी तस्वीर साफ

पुलिस का कहना है कि फिलहाल युवक का इलाज जारी है. उसके पूरी तरह होश में आने और बयान देने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण साफ हो पाएंगे. सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें : Dharwad Suicide Case: पुलिस प्रताड़ना और रिश्वत मांगने के आरोप, BSc छात्र की मौत

यह भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ में PM मोदी ने देखी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी; जानिए क्यों खास है ये वैदिक घड़ी

यह भी पढ़ें : MP कांग्रेस का व्हिप MLA निर्मला सप्रे के लिए बन सकता है ‘हथियार'; आज हाईकोर्ट में हो सकता है उलटफेर

यह भी पढ़ें : हनीमून मर्डर केस; सोनम को इन 3 वजहों से मिली जमानत, जानें- राजा के बाकी हत्यारोपी को क्याें नहीं मिलेगी रिहाई?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com