विज्ञापन

World Record: बाबर आजम ने बदल दिया कप्तानी का इतिहास, पूरी दुनिया में यह कारनामा करने वाले बने पहले कैप्टन

Babar Azam Created World Record In T20 Cricket: बाबर आजम ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक शतक लगाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने अफ्रीकी पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ा है.

World Record: बाबर आजम ने बदल दिया कप्तानी का इतिहास, पूरी दुनिया में यह कारनामा करने वाले बने पहले कैप्टन
Babar Azam

Babar Azam Created World Record In T20 Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) अपने पुराने लय में लौट आए हैं. मौजूदा समय में वह पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन में शिरकत कर रहे हैं. जहां टूर्नामेंट का क्वालीफायर मुकाबला बीते कल (28 अप्रैल) पेशावर जाल्मी और इस्लामाबाद यूनाइटेड (Peshawar Zalmi vs Islamabad United) के बीच कराची में खेला गया. यहां पारी का आगाज करते हुए बाबर आजम सीजन का दूसरा शतक जड़ने में कामयाब रहे. इस शतकीय पारी के साथ ही उन्होंने इतिहास भी रच दिया है. वह टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक शतक लगाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने अफ्रीकी पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) को पीछे छोड़ा है. फाफ डु प्लेसिस ने टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 216 मैचों में आठ शतक लगाए थे, जबकि पिछले मुकाबले में इस्लामाबाद के खिलाफ शतक जड़ते ही बाबर के शतकों की संख्या नौ हो गई है. 31 वर्षीय स्टार ने इस आंकड़े को 154 मुकाबलों में प्राप्त किया है.

बाबर आजम ने 59 गेंदों में बनाए 103 रन

कराची में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए मजबूर हुई पेशावर जाल्मी की तरफ से पारी का आगाज करने मोहम्मद हारिस (35) के साथ बाबर आजम आए थे. इस दौरान वह जबरदस्त लय में दिखे. टीम के लिए उन्होंने कुल 59 गेंदों का सामना किया. इस बीच 174.57 की स्ट्राइक रेट से 103 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 12 चौके और चार खूबसूरत छक्के देखने को मिले. 

बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट का जड़ा 13वां शतक

यहीं नहीं बाबर आजम की यह शतकीय पारी उनके टी20 क्रिकेट करियर की 13वीं शतकीय पारी है. 2012 से खबर लिखे जाने तक बाबर ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कुल 358 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 345 पारियों में 42.93 की औसत से 12493 रन निकले हैं. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम दर्ज है. जिन्होंने 463 मैच की 455 पारियों में कुल 22 शतक लगाए हैं. 

पेशावर जाल्मी को 70 रनों से मिली जीत 

बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो कराची में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पेशावर जाल्मी की टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाने में कामयाब हुई थी. बाबर आजम सर्वोच्च (103) स्कोरर रहे. उनके अलावा तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुसल मेंडिस ने 41 और बाबर के साथ पारी का आगाज करते हुए मोहम्मद हारिस 35 रन बनाने में कामयाब रहे.

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पेशावर जाल्मी की टीम 18.4 ओवरों में 151 रनों पर ढेर हो गई. टीम के लिए समीर मिन्हास ने 23 गेंदों में 44 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. मगर वह भी टीम को जीत नहीं दिला सके. नजीतन टीम को 70 रनों से हार का सामना करना पड़ा. 

यह भी पढ़ें- अभिषेक का 'ऑरेंज कैप' चैलेंज, फिलहाल बॉस हैं वैभव, छीन पाएंगे शर्मा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com