विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2018

IND VS SA: केपटाउन टेस्ट में हार के बाद विराट कोहली और पुजारा को लगा झटका, रैंकिंग में फिसले दोनों बल्लेबाज

केपटाउन में हार का खामियाजा भारतीय कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को भुगतना पड़ा.

IND VS SA: केपटाउन टेस्ट में हार के बाद विराट कोहली और पुजारा को लगा झटका, रैंकिंग में फिसले दोनों बल्लेबाज
भारतीय कप्तान विराट कोहली(फाइल फोटो)
  • केपटाउन टेस्ट में हार के बाद विराट कोहली और पुजारा को लगा झटका
  • रैकिंग में फिसले दोनों बल्लेबाज
  • साउथ अफ्रीका ने भारत को पहले मैच में 72 रनों से हराया था
नई दिल्ली: केपटाउन में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 72 रनों से हरा दिया था. भारत 208 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था, लेकिन अफ्रीकी टीम ने टीम इंडिया को महज 135 रनों पर समेट दिया था. केपटाउन में हार का खामियाजा भारतीय कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को भुगतना पड़ा. इन दोनों बल्लेबाजों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया था, जिसके कारण भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से जारी बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में ये दोनों बल्लेबाज फिसल गए हैं. कोहली फिसलकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं पुजारा पांचवें स्थान पर आ गए हैं. आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ पहले स्थान पर और इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट दूसरे स्थान पर हैं.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का खुलासा, बताया रहाणे की जगह क्यों दिया रोहित को मौका

इसके अलावा, भारतीय बल्लेबाजों में मुरली विजय, शिखर धवन और रोहित शर्मा को भी इस हार का खामियाजा भुगतना पड़ा है. विजय अब 30वें, धवन 33वें और शर्मा 44वें स्थान पर पहुंच गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हाशिम अमला तीन स्थान फिसलकर 10वें और डीन एल्गर 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं. हालांकि, पूर्व कप्तान अब्राहम डिविलियर इस टेस्ट मैच में अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर पांच स्थान ऊपर उठते हुए 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

यह भी पढ़ें: IND VS SA: 'इन पांच बातों' पर काम हुआ, तो सेंचुरियन में होगी टीम इंडिया की वापसी

टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने केपटाउन टेस्ट मैच में अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर अपने करियर की सबसे बेहतरीन रैंकिंग हासिल की है. भुवनेश्वर ने आठ स्थानों की छलांग लगाकर 22वां स्थान हासिल किया है, वहीं पेट कमिंस भी 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं. 

VIDEO: ग्रीन टॉप विकेट पर मुश्किल में हैं भारतीय बल्लेबाज: सुनील गावस्कर
टेस्ट के हरफनमौला खिलाड़ियों में शीर्ष-5 रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बांग्लादेश के शाकिब अल-हसन शीर्ष पर बरकरार हैं, वहीं रवींद्र जड़ेजा दूसरे और रविचंद्रन अश्विन तीसरे स्थान पर बने हुए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Cheteswar Pujara
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com