विज्ञापन

अश्विन ने शाहरुख खान को दिया सुझाव, मान गए 'किंग खान' तो कैमरून ग्रीन को होगा करोड़ों का नुकसान

कैमरून ग्रीन के लगातार फ्लॉप प्रदर्शन को देखते हुए रविचंद्रन अश्विन ने अपना विचार साझा किया है. अश्विन का कहना है कि अगर कोई खिलाड़ी चार ओवर की गेंदबाजी करने में असमर्थ रहता है तो आईपीएल फ्रेंचाइजी को उसके अनुबंध से पैसे काटने का अधिकार होना चाहिए.

अश्विन ने शाहरुख खान को दिया सुझाव, मान गए 'किंग खान' तो कैमरून ग्रीन को होगा करोड़ों का नुकसान
Cameron Green

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जब आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज करेगी. तब सबकी निगाहें स्टार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) के ऊपर टिकी रहेंगी. क्योंकि हाल ही में समाप्त हुए मिनी नीलामी में उनके लिए कई टीमों ने दिलचस्पी दिखाई थी. मगर यहां सबको मात देते हुए केकेआर की टीम उन्हें अपने बेड़े में शामिल करने में कामयाब हुई थी. इसके लिए फ्रेंचाइजी को एक दो नहीं बल्कि कुल 25.20 करोड़ रुपये भी खर्च करने पड़े. यही वजह है कि सबकी निगाहें उनके ऊपर टिकी हुई हैं कि आगामी सीजन में वह अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन कर पाते हैं या नहीं. 

सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं ग्रीन

आईपीएल 2026 के आगाज में अब गिनती के महज सात दिन शेष रह गए हैं. मगर कैमरून ग्रीन कुछ खास लय में नजर नहीं आ रहे हैं. उनके लगातार फ्लॉप प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपना विचार साझा किया है. अश्विन का कहना है कि अगर कोई खिलाड़ी चार ओवर की गेंदबाजी करने में असमर्थ रहता है तो आईपीएल फ्रेंचाइजी को उसके अनुबंध से पैसे काटने का अधिकार होना चाहिए.

अश्विन ने तर्क देते हुए कहा कि ग्रीन राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं या फिटनेस संबंधी समस्याओं की वजह से पूरे ओवर नहीं डाल पाते हैं तो केकेआर और टीम के सह मालिक शाहरुख खान निश्चित रूप से नाखुश होंगे.

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर बातचीत करते हुए कहा, 'कैमरन ग्रीन को लेकर मेरा एक सवाल है. क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें आईपीएल के हर मैच में चार ओवरों की गेंदबाजी करने की अनुमति देगा?'

उन्होंने कहा, 'अगर आप केकेआर और उसके सह-मालिक शाहरुख खान हैं एवं आपने एक खिलाड़ी को 25 करोड़ में खरीदा है. वह कहता है कि मैं सिर्फ एक ओवर डालूंगा, तो आपको कैसा लगेगा?'

अश्विन ने कहा, 'यह काफी आसान है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि आप आईपीएल में खेलें, लेकिन हमारे लिए टेस्ट क्रिकेट ज्यादा महत्वपूर्ण है. ग्रीन का ऑस्ट्रेलिया के साथ केंद्रीय अनुबंध है. आईपीएल टीमों को भी ऐसा ही मौका मिलना चाहिए. अगर आप सिर्फ दो ओवरों की गेंदबाजी करते हैं तो आपके अनुबंध से दो करोड़ रुपये काटने का अधिकार होना चाहिए.'

आपको बता दें कि केकेआर की टीम को आगामी सीजन में ग्रीन से काफी उम्मीदें हैं. टीम कई खिलाड़ियों के चोटों से भी परेशान है. ऐसे में आगामी सीजन के लिए ग्रीन के चार ओवर काफी निर्णायक साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- कौन से खिलाड़ी जीत सकते हैं IPL 2026 का ऑरेंज कैप? आकाश चोपड़ा ने बताए दो नाम, वैभव को लेकर जानें क्या कहा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com