विज्ञापन

ब्रायन लारा नंबर-1, मैथ्यू हेडन नंबर-2, वीरेंद्र सहवाग टॉप-10 में, अपने देश के लिए सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले 12 बल्लेबाज

बांग्लादेश के तौहीद हृदोय ने 242 रन की नाबाद पारी खेलकर इतिहास रच दिया. तौहीद हृदोय अब बांग्लादेश की ओर से टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसे में जानते हैं उन 11 बल्लेबाजों के बारे में जिनके नाम अपने देश के लिए टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है.

ब्रायन लारा नंबर-1, मैथ्यू हेडन नंबर-2, वीरेंद्र सहवाग टॉप-10 में, अपने देश के लिए सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले 12 बल्लेबाज
टेस्ट क्रिकेट में अपने देश के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 12 बल्लेबाज, लारा अब भी नंबर-1
NDTV

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के तौहीद हृदोय ने 242 रन की नाबाद पारी खेली, ऐसा कर तौहीद बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड मुशफिकुर रहीम के नाम था जिन्होंने बांग्लादेश के लिए 219 रन की पारी खेली थी. अपनी पारी में तौहीद ने 359 गेंदों का सामना किया और  22 चौके और 11 छक्के लगाए. उनकी इस पारी के दम पर बांग्लादेश ने पहली पारी में 386 रन का स्कोर बनाया और वेस्टइंडीज के पहली पारी के 356 रन के जवाब में 30 रन की अहम बढ़त हासिल करने में सफलता हासिल की थी. 

नंबर 1 पर ब्रायन लारा

वहीं, अब तौहीद हृदोय ने 242 रन की पारी खेलकर उन बल्लेबाजों की टॉप 10 लिस्ट में जगह बना ली है जिसने अपने देश के लिए टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेली है. बता दें कि अपने देश के लिए टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के नाम है, लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 400 रन बनाए थे. 

इसके बाद नंबर 2 पर मैथ्यू हेडन हैं जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 380 रन की पारी खेली थी. नंबर 3 पर श्रीलंका के महेला जयवर्धने हैं. उनके नाम 374 रन की पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है. नंबर 4 पर साउथ अफ्रीका के वियान मुल्डर हैं जिन्होंने 367 रन की नाबाद पारी खेली थी. मुल्डर के पास लारा से आगे निकलने का मौका था लेकिन अफ्रीकी बल्लेबाज ने लारा के रिकॉर्ड को तोड़ने से खुद को पीछे कर लिया था.

नंबर 5 पर इंग्लैंड के लियोनार्ड हटन हैं जिनके नाम 364 की पारी खेलने का कमाल दर्ज है. नंबर 6 पर पाकिस्तान के हनीफ मोहम्मद हैं, जिनके नाम 337 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. नंबर 7 पर भारत के वीरेंद्र सहवाग हैं. सहवाग ने भारत के लिए टेस्ट में 319 रन की पारी खेली है. 

नंबर 8 पर न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम हैं जिन्होंने 302 रन की पारी अपने देश के लिए खेली है. वहीं, नंबर 9 पर जिम्बाब्वे के डेव हॉटन हैं जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 1994 में 266 रन की पारी खेली थी. नंबक 10 पर अफगानिस्तान के हशमतुल्लाह शाहिदी हैं जिन्होंने 246 रन की पारी अपने देश के लिए खेली है. बांग्लदाेश के  तौहीद हृदोय नंबर 11 पर, उन्होंने 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 242 रन की पारी खेली है. नंबर 12 पर केविन ओ'ब्रायन हैं, आयरलैंड के इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ 2018 में 118 रन की पारी खेली थी.

टेस्ट में अपने देश के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 12 बल्लेबाज

  • 400* - ब्रायन लारा बनाम इंग्लैंड, 2004 (वेस्टइंडीज)
  • 380 - मैथ्यू हेडन बनाम ZIM, 2003 (ऑस्ट्रेलिया) 
  • 374 - महेला जयवर्धने बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2006 (श्रीलंका) 
  • 367* - वियान मुल्डर बनाम ZIM, 2025 (साउथ अफ्रीका) 
  • 364 - लियोनार्ड हटन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1938 (इंग्लैंड)
  • 337 - हनीफ मोहम्मद बनाम वेस्टइंडीज, 1958 (पाकिस्तान)
  • 319 - वीरेंद्र सहवाग बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2008 (भारत) 
  • 302 - ब्रेंडन मैकुलम बनाम भारत, 2014 (न्यूजीलैंड) 
  • 266 - डेव हॉटन बनाम श्रीलंका, 1994 (जिम्बाब्वे) 
  • 246 - हशमतुल्लाह शाहिदी बनाम ज़िम, 2024 (अफगानिस्तान) 
  • 242* तौहीद हृदोय बनाम वेस्टइंडीज, 2026 (बांग्लादेश)
  • 118 - केविन ओ'ब्रायन बनाम PAK, 2018 (आयरलैंड)

यह भी पढ़ें | केएल राहुल नहीं, अक्षर पटेल को नंबर 5 पर भेजने के गंभीर के फैसले पर गावस्कर का आया रिएक्शन, बोले- नतीजा खराब.. 

यह भी पढ़ें | अगरकर नहीं, गौतम गंभीर की वजह से शमी की राह हुई मुश्किल? पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बड़ा दावा

यह भी पढ़ें | हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में, अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में? IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर बड़ा दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brian Lara, India, Bangladesh, Md Towhid Hridoy, West Indies, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com