विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2023

ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, स्टार पेसर 2023 World Cup से पहले भारत सीरीज से हो सकता है बाहर

World Cup 2023 से पहले कंगारू टीम भारत दौरे पर तीन वनडे मैचों की अहम सीरीज खेलने आएगी

ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, स्टार पेसर 2023 World Cup से पहले भारत सीरीज से हो सकता है बाहर
नई दिल्ली:

अगले महीने भारत दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए आने वाले ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर है. उसके कप्तान पैट कमिंस इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं. कमिंस ने एशेज के खिलाफ आखिरी पांचवा टेस्ट मैच चोटिल कलाई के साथ खेला था. हालांकि, कमिंस की चोट को लेकर आधिकारिक तौर पर डिटेल से जानकारी सार्वाजनिक होना अभी बाकी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 22 सितंबर को मोहाली से शुरू होगी. 

"इसमें भारतीय क्रिकेट का भविष्य छिपा हुआ है", पूर्व पेसर ने इस युवा भारतीय कों बड़ी प्रतिभा करार दिया

इस मामले पर ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंह हेराल्ड क अनुसार दो सूत्रों ने ऐसा कहा है कि कमिंस की कलाई में  फ्रैक्चर से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन वे इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बोल सकते. इसी खबर के बाद यहां तक पहुंच गई कि अब कमिंस का भारत दौरे पर आना मुश्किल है. कमिंस आखिरी टेस्ट पहले दिन कलाई चोटिल करा बैठे थे. इसके बाद उन्होंने पूरा मैच इसी चोट के साथ खेला. इसका बॉलिंग पर तो कम असर दिखा, लेकिन कमिंस बैटिंग के दौरान एकदम असहज थे. वैसे एक बात यह भी है कि दो महीने के भीतर छह टेस्ट मैच खेलने के बाद कमिंस के आराम पर जाने की उम्मीद थी. 

भारतीय दौरे के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अगले हफ्ते टीम घोषित करने की उम्मीद है. अगर कमिंस भारत दौरे पर नहीं आते हैं, तो फिर मिशेल मार्श टीम की कमान संभाल सकते हैं. मार्श को टी20 टीम का भी कप्तान बनाया जा सकता है.  ऑस्ट्रेलिया टीम अगले कुछ दिनों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच वनडे, तीन टी20 मैच खेलेगी. इस दौरे के बाद कंगारू टीम भारत के दौरे पर वनडे सीरीज खेलने  आएगी. 

--- ये भी पढ़ें ---

* हेटमायर के इस कैच ने बदल दी भारत की तकदीर, पहले टी-20 में वेस्टइडंडीज ने ऐसे पलटी बाजी, Video
* VIDEO: यह तो सुपर से ऊपर डेब्यू है, तिलक वर्मा ने फील्डिंग, बैटिंग से जीत लिए करोड़ों दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patrick James Cummins, India, Australia, Cricket, Board Of Control For Cricket In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com