विज्ञापन

'हमने मौके गंवाए', जैकब्स ने किया न्यूजीलैंड के शेष दो मैचों के प्लान का खुलासा

सीरीज में 3-0 की बढ़त हासिल कर चुकी न्यूजीलैंड के लिए अब सम्मान दांव पर हैं. यहां से भारत के पास खोने के लिए ज्यादा नहीं है क्योंकि सीरीज टीम अय्यर पहले ही अपने नाम कर चुकी है

'हमने मौके गंवाए', जैकब्स ने किया न्यूजीलैंड के शेष दो मैचों के प्लान का खुलासा

भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला पहले ही गंवा चुकी न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बेवोन जैकब्स ने कहा कि मेजबान टीम पांच मैचों की श्रृंखला के बाकी दो मैचों में छोटी छोटी कमियों को दूर करने पर फोकस करेगी. न्यूजीलैंड टीम भारत के हाथों यह सीरीज गंवा चुकी है. और अब यही देखना है कि सीरीज में उसकी हार का अंतर क्या रहता है.  जैकब्स ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 से पहले कहा, ‘ 0-3 से पिछड़ना अच्छा तो नहीं लगता लेकिन हमारी सोच काफी सकारात्मक है . पहले दो मैच काफी प्रतिस्पर्धी थे और अच्छा क्रिकेट खेला गया. हम उसी लय को कायम रखकर अगले दो मैचों में जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगे.'

उन्होंने कहा, ‘हमें यह तो पता ही है कि सीरीज में क्या स्थिति है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम अपनी कोशिशों में ढील दे दें. हम पहले तीन मैचों में किए गए अपने प्रदर्शन पर गौर करेंगे और आखिरी दो मैचों में अपना पूरा जोर लगा देंगे.' जैकब्स ने कहा कि न्यूजीलैंड पहले तीनों मैचों में जीत सकती थी लेकिन मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रही.

उन्होंने कहा ,‘यह खेल बहुत छोटे अंतरों का है. सच कहें तो हम मैच जीतने की स्थिति में रहे लेकिन जीत की रेखा पार नहीं कर पाए. फिर भी जिसने ऐसी पारी खेली हो, उसकी तारीफ तो करनी ही होगी. उसे (अभिषेक) खेलते हुए देखना वाकई बहुत खास था (अभिषेक शर्मा के शतक की ओर इशारा करते हुए).' उन्होंने न्यूजीलैंड की हार के लिये टॉस पर दोष नहीं मंढ़ा.

जैकब्स बोले, 'टॉस खेल का हिस्सा है. आप टॉस जीतने या हारने की बात कर सकते हैं लेकिन आखिर में तो मैदान पर प्रदर्शन मायने रखता है,' जैकब्स ने यह भी कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के साथ खेलने के अनुभव का उन्हें काफी फायदा मिला. उन्होंने कहा,‘वह अनुभव काफी मायने रखता है. इससे मुझे अलग अलग हालात में खेलने में मदद मिली'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bevon-John Jacobs, India, New Zealand, New Zealand Vs India 11/13/2026 Nzin11132026271654, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com