BCCI on Pakistan T20 World cup Match U turn: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भारत-पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप विवाद खत्म होने के बाद रिएक्ट किया है. राजीव शुक्ला ने विवाद सुलझाने के लिए आईसीसी की कोशिश की तारीफ की है और उन्हें बधाई दी है. राजीव शुक्ला आईसीसी की तारीफ करते हुए कहा, " ICC के रिप्रेजेंटेटिव की शुरू की गई मीटिंग का नतीजा देखकर मुझे बहुत खुशी हुई. यह एक अच्छा फैसला है, एक आपसी सहमति वाला फैसला जो खेल में क्रिकेट की अहमियत को प्रायोरिटी देने के लिए निकाला गया है. पूरे मामले को सुलझाने और क्रिकेट को फिर से सबसे आगे लाने के लिए सारा क्रेडिट आईसीसी को जाता है. जहां तक ICC का सवाल है, यह एक बड़ी कामयाबी है".

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आगे कहा, "मैं आईसीसी को यह पहल करने और पाकिस्तान को बातचीत को टेबल पर लाने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा, यह हम सभी के लिए अच्छी खबर है और 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला मैच होगा".
#WATCH | Delhi | On Pakistan to play against India at T20 cricket World Cup, BCCI Vice-President Rajeev Shukla says, "I am delighted to see the outcome of the deliberations initiated by ICC representative, supervised by the ICC Chairman and the representatives who had gone to… pic.twitter.com/3x9xSDyGMB
— ANI (@ANI) February 10, 2026
फैन्स के लिए खुशखबरी
बीसीसीआई के राजीव शुक्ला ने ये भी कहा, "पाकिस्तान भी खेलेगा, तो अब यह वर्ल्ड कप भी एक बड़ी सक्सेस स्टोरी होगी. बांग्लादेश भी इन बातचीत से खुश है.उनके बोर्ड को कुछ राहत मिली है और वे खुश हैं, उन्होंने ICC की कोशिशों की तारीफ भी की है. यह सभी के लिए विन विन सिचुएशन है, मुझे खुशी है कि मैच होगा और वर्ल्ड कप सफल होगा. यह आईसीसी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. मैं आईसीसी को धन्यवाद देना चाहता हूं."
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान का यू-टर्न, ICC के अल्टीमेटम के बाद T20 विश्वकप में भारत के साथ खेलने को तैयार, शहबाज ने दी सफाई
बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने भी फोन पर बात की, जिन्होंने उनसे टीम को मैच खेलने की अनुमति देने का आग्रह किया था.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने आईसीसी के साथ अपनी बातचीत के बारे में शरीफ को जानकारी दी इसके बाद पाकिस्तान की सरकार ने बयान जारी करके अपनी टीम को यह मैच खेलने की अनुमति प्रदान की थी. आईसीसी ने इस मुद्दे पर कुछ रियायतें देते हुए बांग्लादेश पर कोई जुर्माना न लगाने का फैसला किया, जिसे सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार करने के बाद विश्व कप से बाहर होना पड़ा था.
इससे पहले पाकिस्तान ने कहा था कि वह भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। इसे बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने से जुड़ा राजनीतिक विरोध माना जा रहा था. आईसीसी ने बांग्लादेश के सुरक्षा कारणों से अपने मैच भारत से श्रीलंका में स्थानांतरित करने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड को दे दी गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं