BCCI Share Vaibhav Suryavanshi Video in Team India Jersey: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी का एक बेहद खास और भावुक कर देने वाला वीडियो साझा किया है. बीसीसीआई ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "देश को जिस पल का इंतजार था, वह पल आखिरकार आ चुका है." वीडियो की शुरुआत में एक कमरे का दरवाजा दिखाई देता है, जिस पर वैभव सूर्यवंशी का नाम लिखा हुआ है. जैसे ही वह दरवाजा खुलता है, वैभव सूर्यवंशी पहली बार टीम इंडिया की आधिकारिक नीली जर्सी पहने हुए सामने आते हैं.
Ladies & Gentlemen
— BCCI (@BCCI) June 23, 2026
The moment the nation has been waiting for has arrived!
Vaibhav Sooryavanshi in #TeamIndia jersey. Witness this incredibly special moment ❤️ pic.twitter.com/sUUytFMPVw
सपनों के सच होने जैसा है यह पल
भारतीय टीम की जर्सी पहनने के इस यादगार अनुभव को लेकर वैभव सूर्यवंशी ने अपने दिल की बात रखी है. इस खास पल को याद करते हुए वैभव ने कहा, "इस एक मुकाम को हासिल करने के लिए ही मैंने अपने जीवन के पहले दिन हाथ में बल्ला थामा था और कड़े अभ्यास के लिए मैदान पर जाना शुरू किया था. मेरा वह सबसे बड़ा सपना आज पूरी तरह सच हो गया है. मैं इसे अपनी पूरी क्रिकेट यात्रा का अब तक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण कदम मानता हूं."
खुशी को शब्दों में बयां करना नामुमकिन
वैभव ने अपनी भावनाओं को साझा करते हुए आगे कहा कि इस अहसास को शब्दों में बांधना उनके लिए मुमकिन नहीं है. उन्होंने कहा, "जब मैंने जर्सी को देखा, तो मैं अपनी खुशी को रोक नहीं पा रहा था. यह सब कुछ मुझे एक खूबसूरत सपने जैसा लग रहा था. जीवन में कभी-कभी ऐसा सचमुच होता है कि जिस चीज के बारे में आपने सोचा भी नहीं हो, वह अचानक आपके सामने हकीकत बनकर आ जाती है." वैभव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.
श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल में धुंआधार बल्लेबाजी
श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल में भारत ने 66 रन से जीत हासिल, भारत की इस जीत में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल किया और 94 रन की पारी खेली, वैभव को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. वैभव की इस ऐतिहासिक पारी के बाद अब सबकी नजर आययरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज पर जा टीकी है. इस सीरीज में वैभव का टी-20 में भारत की ओर से डेब्यू हो सकता है.
आयरलैंड T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं